Trending Bollywood Celebrity News Updates: नमस्कार आप जनसत्ता डॉट कॉम पढ़ रहे हैं। फिल्मफेयर अवॉर्ड्स के 69वें एडिशन के लिए नॉमिनेशन को लेकर अनाउंसमेंट कर दी गई है। इस नॉमिनेशन में शाहरुख खान अपनी दो फिल्मों जवान और डंकी के लिए बेस्ट एक्टर की कैटेगरी में नॉमिनेट हैं। तो वहीं फिल्म ’12वीं’ फेल को भी कई कैटेगरी में नॉमिनेशन मिले हैं। एनिमल को सबसे अधिक 19 कैटिगरी में नॉमिनेशन मिले हैं। 22 जनवरी को राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा होगी। 500 साल के इंतजार के बाद राम लला अपने महल में विराजित होंगे। हर राम भक्त को इस दिन का बेसब्री से इंतजार था। अब महान गायिका आशा भोसले को अयोध्या में राम मंदिर ‘प्राण प्रतिष्ठा’ समारोह के लिए निमंत्रण मिला है। वहीं नितेश तिवारी की ‘रामायण’ की भी चर्चा उतनी ही जोरों पर है। फिल्म मार्च 2024 में फ्लोर पर जाएगी, जिसमें रणबीर भगवान राम और साई पल्लवी सीता की भूमिका में होंगी, जबकि यश रावण का रोल प्ले करेंगे। वहीं कैकेयी के रोल के लिए लारा दत्ता से बातचीत चल रही है। इसके अलावा एनिमल का मामला कोर्ट पहुंच चुका है। एक सिने स्टूडियोज ने फिल्म के ओटीटी रिलीज पर रोक की मांग करते हुए दिल्ली हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। मनोरंजन जगत की सभी खबरों के लिए पढ़ते रहिए जनसत्ता.कॉम

Live Updates
17:24 (IST) 16 Jan 2024
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली को मिला राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा का न्योता

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली को भी राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा का न्योता मिला है।

16:18 (IST) 16 Jan 2024
विक्रांत मैसी की मुरीद हुईं आलिया भट्ट

आलिया भट्ट ने विक्रांत मैसी की फिल्म 12th फेल की जमकर तारीफ की है।

14:35 (IST) 16 Jan 2024
आशीष चंचलानी ने किया गजब का ट्रांस्फॉर्मेशन

कॉमेडियन आषीश चंचलानी ने हाल ही में अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें उनका गजब का बॉडी ट्रांस्फॉर्मेशन दिखाई दे रहा है।

14:31 (IST) 16 Jan 2024
कियारा आडवाणी ने सिद्धार्थ मल्होत्रा को किया लिप-लॉक

बॉलीवुड फिल्म स्टार सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी के बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।

14:29 (IST) 16 Jan 2024
अमिताभ बच्चन ने बेटे को लगाया गले

अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन को हाल ही में एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। जहां बिग बी अपने बेटे को गले लगाते नजर आए।

11:01 (IST) 16 Jan 2024
विक्रांत मैसी ने 12th फेल देखने की अपील

विक्रांत मैसी ने हाल ही में एक वीडियो शेयर करते हुए लोगों से अपनी फिल्म 12th फेल देखने की अपील की है।

10:48 (IST) 16 Jan 2024
जैकी श्रॉफ ने राम मंदिर की सीढ़ियों पर लगाया पोंछा

जैकी श्रॉफ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वो मुंबई में एक पुराने राम मंदिर की सीढ़ियों पर पोंछा लगाते दिखाई दे रहे हैं।

10:38 (IST) 16 Jan 2024
लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड संग शादी रचाने जा रही हैं सुरभि चंदना

एक्ट्रेस सुरभि चंदना अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड करण शर्मा संग शादी करने जा रही हैं. इस गुड न्यूज को खुद सुरभि ने सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ शेयर किया है।

10:36 (IST) 16 Jan 2024
नितेश तिवारी की ‘रामायण’ में नजर आएंगी लारा दत्ता?

नितेश तिवारी की ‘रामायण’ की भी चर्चा उतनी ही जोरों पर है। फिल्म मार्च 2024 में फ्लोर पर जाएगी, जिसमें रणबीर भगवान राम और साई पल्लवी सीता की भूमिका में होंगी, जबकि यश रावण का रोल प्ले करेंगे। वहीं कैकेयी के रोल के लिए लारा दत्ता से बातचीत चल रही है।

10:35 (IST) 16 Jan 2024
इस बार दो दिवसीय होगा फिल्मफेयर अवॉर्ड

इस बार फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2024 को बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर करण जौहर, एक्टर आयुष्मान खुराना और मनीष पॉल होस्ट करने वाले हैं। इस अवॉर्ड फंक्शन का आयोजन 27 और 28 जनवरी को होने वाला है।

10:33 (IST) 16 Jan 2024
सिद्धार्थ मल्होत्रा ने माता-पिता के साथ मनाया जन्मदिन

सिद्धार्थ मल्होत्रा की कुछ तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर सामने आई हैं, जिसमें बर्थडे बॉय अपने जन्मदिन पर अपने दोस्तों और परिवार के साथ मनाया है।

09:27 (IST) 16 Jan 2024
फिल्मफेयर नॉमिनेशन में रणबीर कपूर की ‘एनिमल’ को 19 कैटेगरी में किया गया नॉमिनेट

इस नॉमिनेशन में शाहरुख खान अपनी दो फिल्मों जवान और डंकी के लिए बेस्ट एक्टर की कैटेगरी में नॉमिनेट हैं। तो वहीं फिल्म ’12वीं’ फेल को भी कई कैटेगरी में नॉमिनेशन मिले हैं। एनिमल को सबसे अधिक 19 कैटिगरी में नॉमिनेशन मिले हैं।