पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान (Imran Khan) को बीते दिन गिरफ्तार किया गया है। उन्हें कोर्ट के बाहर से पाकिस्तानी रेंजर्स द्वारा अरेस्ट किया गया था। इस मामले पर गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई और इस गिरफ्तारी को कोर्ट की ओर से अवैध बताया गया। उनकी रिहाई के भी आदेश दे दिए गए हैं। लेकिन गृहमंत्री ने इमरान खान को फिर से गिरफ्तार करने की धमकी दी है। इसी के साथ ही उनकी गिरफ्तारी पर बॉलीवुड एक्ट्रेस राखी सावंत (Rakhi Sawant) पाकिस्तानियों का हौंसला बढ़ाते हुए नजर आई हैं और उनके सपोर्ट में उतरने की बात भी कही है।

राखी सावंत का लेटेस्ट वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। इसमें वो पाकिस्तानियों को निंद से जगा रही हैं और इमरान खान के प्रोटेस्ट करने की बात की है। वीडियो में एक्ट्रेस को कहते हुए सुना जा सकता है कि ‘आवाज बुलंद करो, पाकिस्तानियों जागो, इमरान खान को छुड़ाओ, जाओ कुछ करो… हमारे देश में ऐसा कुछ हुआ होता तो हम सबकी बैंड बजा देते। टिकटॉक पर खेलना बंद करो…जाकर आवाज उठाओ… जाओ उठो पाकिस्तानियों…उठो।’ उनका ये वीडियो सामने आने के बाद लोग खूब कमेंट्स कर रहे हैं।

लोगों ने दिए ऐसे-ऐसे रिएक्शन्स

अगर राखी के वीडियो पर लोगों के रिएक्शन्स की बात की जाए तो एक ने लिखा, ‘धन्यवाद फातिमा…हमारे खान वापस आ गए।’ दूसरे ने लिखा, ‘ये और इंडिया में दंगे कराकर मानेगी।’ तीसरे ने लिखा, ‘कभी-कभी चुप रहना चाहिए।’ चौथे ने लिखा, ‘तुम आ जाओ बहन हालत कंट्रोल करने।’ इसके साथ ही एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘बड़ी आई… खाती है भारत देश का और गुणगान करती है पाकिस्तान का।’ इसी तरह से लोग उनके वीडियो पर खूब कमेंट्स कर हैं।

इमरान खान को मिली जमानत

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को गिरफ्तार के बाद सुप्रीम कोर्ट में पेश किया गया। इस सुनवाई में उन्हें रिहाई मिल गई। साथ ही कोर्ट की ओर से इस गिरफ्तारी को अवैध बताया गया है। इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद पाकिस्तान के हालात बुरे हो गए थे। उनके समर्थक सड़कों पर उतर आए थे और उनकी गिरफ्तारी से काफी नाराज थे।