Rajiv Kapoor Love Marriage And Wife Aarti Sabharwal: बॉलीवुड दिवंगत एक्टर राजीव कपूर (Rajiv Kapoor) कपूर खानदान का चिराग थे। वो राज कपूर के छोटे बेटे और ऋषि कपूर-रणधीर कपूर के छोटे भाई थे। पिता और भाइयों के तरह उनकी प्रोफेशनल लाइफ नहीं चमकी, जिसके चलते उनकी पिता से अनबन रहने लगी। ये दूरियां इस कदर तक बढ़ गई थीं कि उन्होंने अंतिम समय में पिता से मुलाकात तक नहीं की। जहां उनकी प्रोफेशनल लाइफ असफल रही वहीं, पर्सनल लाइफ में भी कुछ ठीक नहीं रहा। प्यार और शादी के बाद भी उन्हें पूरा जीवन अकेले ही गुजारना पड़ा। ऐसे में चलिए आपको बताते हैं उनकी जीवन संगिनी के बारे में…

दरअसल, आज राजीव कपूर की बर्थ एनिवर्सरी है। उनका जन्म 25 अगस्त, 1962 को हुआ था। वहीं 9 फरवरी, 2021 को उनका निधन हो गया था। उनकी डेब्यू फिल्म ‘राम तेरी गंगा मैली’ थी। फिल्म हिट रही मगर उनके करियर पर इसका पॉजिटिव असर नहीं पड़ा। सारी लाइमलाइट एक्ट्रेस मंदाकिनी ने चुरा ली थी। इसी वजह से वो पूरी जिंदगी अपने फ्लॉप करियर का दोषी पिता राज कपूर को मानते रहे। यही वजह रही कि पूरी जिंदगी पिता के साथ उनके रिश्ते सुधर नहीं पाए। वहीं, उनकी पर्सनल लाइफ भी कुछ खास नहीं रही है। वो अपनी लव मैरिज में भी फेल रहे हैं। उन्होंने आरती सभरवाल के साथ शादी की थी। ये रिश्ता एक्टर के पिता राज कपूर को नामंजूर था। लेकिन फिर भी राजीव ने उनसे शादी की थी।

दो साल में ही टूट गया था रिश्ता

आरती सभरवाल और राजीव कपूर ने लव मैरिज की थी। लेकिन दोनों का रिश्ता ज्यादा समय तक चल नहीं पाया था। इनका रिश्ता 2 साल में ही बिगड़ गया था। फिर दोनों का दो ही साल में तलाक भी हो गया। हालांकि, राजीव को बच्चों से काफी प्यार और लगाव रहा। मगर उनकी कोई औलाद नहीं हो सकी। राजीव के साथ रिश्ता टूटने के बाद उनका प्यार से विश्वास उठ गया था, जिसके बाद उन्होंने अपनी सारी जिंदगी अकेले ही बिता रही हैं।

कहां हैं कपूर खानदान की बहू?

राजीव कपूर की एक्स वाइफ आरती सभरवाल फिलहाल लाइमलाइट से दूर रहती हैं। बताया जाता है कि वो दिल्ली में रहती हैं। उन्हें ये शहर काफी पसंद है। 53 साल की आरती ने न्यूयॉर्क के पार्सन स्कूल ऑफ डिजाइन एंड आर्किटेक्ट में ग्रैजुएशन किया है। रिपोर्ट्स की मानें तो पति से रिश्ता टूटने के बाद वो कनाडा में शिफ्ट हो गई थीं। यहां वो एक लॉ फर्म में काम करती थीं। नौकरी से बात नहीं बनी तो वो साल 2004 में दिल्ली लौट आईं और अपना एक फैशन ब्रैंड ‘Zachaire’ लॉन्च किया। हालांकि, उनका ये वेंचर भी कुछ खास नहीं रहा। इसके बाद उन्होंने अचार का बिजनेस शुरू किया। उन्होंने पिकल पॉकल नाम से अचार बेचने का काम करती हैं।