साउथ अभिनेता और निर्देशक ऋषभ शेट्टी की फिल्म ‘कांतारा’ बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। कम बजट में बनी इस फिल्म ने साउथ के आलावा अन्य कई राज्यों में भी अच्छी कमाई की। जिसके बाद ऋषभ शेट्टी ने इस फिल्म के अगले पार्ट की घोषणा कर दी थी। इसके बाद से फैंस काफी एक्साइटेड हैं। अब ऋषभ ने इस फिल्म के बारे में बात की है।

उन्होंने बताया है कि इस बार दर्शकों को फिल्म में कुछ खास देखने को मिल सकता है। इसी बीच बातों-बातों में ऋषभ शेट्टी स्पॉलर दे बैठे हैं। खबर हैं कि कि ऋषभ शेट्टी की कांतारा 2 में सुपरस्टार रजनीकांत दिख सकते हैं। अब इस गुड न्यूज को सुनने के बाद फैंस काफी एक्साइटेड हो गए हैं और फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

कांतारा 2 को लेकर क्या बोले ऋषभ शेट्टी

डेक्कन क्रॉनिकल की रिपोर्ट के मुताबिक, ऋषभ शेट्टी हाल में ही बेंगलुरु एक इवेंट के दौरान कांतारा की सफलता के बारे में बात कर रहे थे। जब उनसे कांतारा 2 को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा हम स्क्रिप्ट पर काम कर रहे हैं। फिलहाल स्क्रिप्ट के पहले चरण पर काम चल रहा है। इसके बाद ऋषभ शेट्टी ने वादा किया कि प्रीक्वल में दर्शकों को बहुत बड़ा सरप्राइज देखने को मिलेगा। यहां तक की फिल्म का जॉनर भी अलग होगा।

फिल्म के पार्ट 2 में होगी रजनीकांत की एंट्री

ऋषभ शेट्टी ने जब फिल्म में मिलने वाले बड़े सरप्राइज के बारे में पूछा गया कि क्या सुपरस्टार रजनीकांत ‘कांतारा 2’ में नजर आने वाले हैं। इस सवाल पर कन्नड़ एक्टर ने चुप्पी साध ली। इस सवाल पर ऋषभ ने कोई जवाब नहीं दिया। अब ऋषभ की इस चुप्पी के बाद फैंस रजनीकांत के फिल्म में होने के कयास लगा रहे हैं।

कांतारा की रजनीकांत ने की थी तारीफ

बता दें कि जब कांतारा रिलीज हुई थी जनीकांत ने ट्विटर पर फिल्म का रिव्यू किया था। उन्होंने ऋषभ शेट्टी की जमकर तारीफ की थी। वहीं कुछ दिनों पहले ऋषभ ने खुलासा किया था कि उन्होंने रजनीकांत से उनके चेन्नई स्थित घर पर मुताकात थी। जहां उन्होंने फिल्म के बारे में बात की। इसी के साथ एक्टर ने फिल्म के 100 दिन पूरे होने पर कांतारा 2 की घोषणा की थी।