Rahul Gandhi के इटली दौरे के बाद से कांग्रेस लगातार बीजेपी के निशाने पर बनी हुई है। संबित पात्रा का एक वीडियो सामने आया है जो कि काफी वायरल हो रहा है। एक डिबेट शो में संबित पात्रा राहुल गांधी को लेकर सवाल करते दिख रहे हैं जिसमें वह कहते हैं कि कहां है राहुल गांधी? किस चीज के पेशेंट हैं वो जो हर बार मिलान जाते हैं, बैंकॉक जाते हैं? इस वीडियो पर ऑडियंस के भी ढेरों रिएक्शन सामने आने लगे।
बीजेपी पार्टी के नेता संबित पात्रा ने खुद इस वीडियो को री-ट्वीट किया है। वीडियो में संबित पात्रा कहते हैं- ‘राहुल गांधी किस चीज है पेशेंट हैं? क्या चाहिए उसको मिलान में हर महीने? क्यों हर महीने जाते हैं बैंकॉक मिलान इटली? क्या चीज के लिए भागता है मिलान? बताओ बताओ किसकी लत लगी हुई है हर महीने की? आपने तो हमें फोबिया कह दिया अब आप बताओ? आखिर ऐसी क्या बात है जो हर महीने बैंकॉक मिलान जाए बगैर वह रह नहीं पाता है? यहां किसानों के बारे में बात करके भाग गया वो?’ इस वीडियो को अपलोड करने वाले यूजर ने भी कैप्शन दिया है- ‘राहुल गांधी को किस चीज की लत लगी है? बताओ जरा? किस लिए हर महीने इटली जाता है?’
इस वीडियो को देख कर यूजर्स एक के बाद एक रिएक्शन देने लगे- ‘मोदी को किसकी लत लगी थी? वो तो विदेशों मे ही रहते थे ज्यादातर? सबसे ज्यादा विदेश यात्राओं पर खर्चा किया मोदी ने क्यो अंधभक्तों बताओ?’ एक ने कहा- संबित जी आप आज काफी aggressive हो गए अच्छा लगा । विदेश में भी इनकी Z+ security को नजर अंदाज न करें। या तो भारत में भी सुरक्षा न लें या विदेश में भी सुरक्षा साथ रखें।
एक यूजर ने कमेंट किया- ‘ ये तो इटली और बैंकॉक जाने वाले ही बता सकते हैं या फिर @RahulGandhi या Antonio maino बता सकती हैं। पर एक बात हैं ये काग्रेसी मिलकर हमारे Modi जी का Congress मुक्त भारत का सपना पूरा करके ही रहेंगे ।’
Watch till end!!
राहुल गांधी को किस चीज की लत लगी है? बताओ जरा? किस लिए हर महीने इटली जाता है?
Savage @sambitswaraj Sir pic.twitter.com/MNsNLaEJ70
— अंकित दूबे (@MODIfied_ankit) December 30, 2020
एक यूजर बोला- ‘कांग्रेस के गुलाम कभी तो उस बात पे सोचे, एक ग़रीब आदमी जिसके पास सासंद के वेतन के अलावा कमाई का कोई साधन नहीं वो हर महीने विदेश कैसे ओर क्यों जाता है? चार्टर प्लेन से गोवा से दिल्ली आया, किसानों को भड़काया,चार्टर प्लेन से मिलान जाता है तो क्यों? फार्म हाउस में दो महीना क्या करता है?’ किसी ने कहा- ‘खानदानी नीव ही है देश के पैसों पर सैर सपाटा करना ये तो नेहरु के राज से ही चला आ रहा है। वो तो 2014 मे मोदी जी आ गये और इनकी कई सुविधाऐं बंद हो गई हैं और बची कुची भी समाप्त होने वाली हैं।’

