Priyanka Chopra and Virat Kohli only Indians on Instagram Rich List 2019: प्रियंका चोपड़ा फिल्मों, विज्ञापनों और इवेंट्स के अलावा सोशल मीडिया पोस्ट के लिए भी करोड़ों चार्ज करती हैं। 2019 की इंस्टाग्राम रिच लिस्ट में शामिल होने वालीं प्रियंका चोपड़ा इकलौती बॉलीवुड एक्ट्रेस हैं। इस लिस्ट में भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली का भी नाम भी शामिल है। रिच लिस्ट में प्रियंका चोपड़ा को 19 वां स्थान मिला है और विराट कोहली 23 वें स्थान पर काबिज हैं। खास बात यह है कि इस लिस्ट में प्रियंका और विराट एक इंस्टाग्राम पोस्ट के कितनी कमाई करते हैं, इसका भी खुलासा हुआ है।
HopperHQ की ओर से जारी की गई इंस्टाग्राम रिच लिस्ट 2019 के मुताबिक, प्रियंका चोपड़ा इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करने के लिए 1 करोड़ 87 लाख रुपए की मोटी रकम लेती हैं। वहीं विराट कोहली एक इंस्टाग्राम पोस्ट के लिए तकबरीन 1 करोड़ 35 लाख रुपए लेते हैं। इस लिस्ट में काइली जेनर का नाम टॉप पर है। काइली अपनी एक पोस्ट के लिए $1,266,000 चार्ज करती हैं। इंस्टाग्राम फॉलोवर्स की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा के 43.3 मिलियन फॉलोवर्स हैं, जबकि विराट कोहली को इंस्टा पर 38.2 मिलियन लोग फॉलो करते हैं।
वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड फिल्म ‘द स्काई इज पिंक’ से वापसी कर रही हैं। फिल्म 11 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में प्रियंका के अलावा जायरा वसीम और रोहित शरफ लीड भूमिका में हैं। टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में 13 सितंबर को फिल्म का प्रीमियर किया जाएगा। बता दें कि बीते दिनों प्रियंका चोपड़ा की सिगरेट पीते हुए तस्वीर वायरल हुई थी। इस तस्वीर के कारण देसी गर्ल को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया गया था।