प्रियंका चोपड़ा को लेकर खबर सामने आई है कि उन्होंने मुंबई स्थित अपने दो अपार्टमेंट बेच दिए हैं। इनके खरीददार और कोई नहीं ‘उड़ता पंजाब’ के डायरेक्टर अभिषेक चौबे हैं। अब प्रियंका के ये आशियाने फिल्ममेकर के नाम हो गए हैं।

Zapkey.com द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार, उन्होंने कुल 2,292 वर्ग फुट की दो संपत्तियों को कुल मिलाकर 6 करोड़ रुपये में बेच दी हैं। वहीं कुछ रिपोर्ट्स में ये भी कहा जा रहा है उनके अपार्टमेंट 25 करोड़ में बिके हैं।

मनी कंट्रोल के मुताबिक ये दोनों अपार्टमेंट अंधेरी के लोखंडवाला में करण अपार्टमेंट टॉवर की 9वीं मंजिल पर स्थित हैं। रिपोर्ट में उल्लेख किया गया है कि लेन-देन अभिनेता की ओर से प्रियंका की मां मधु चोपड़ा द्वारा किया गया था। कथित तौर पर फिल्म निर्माता ने इन अपार्टमेंट लेनदेन के पंजीकरण के लिए 36 लाख रुपये की स्टांप ड्यूटी शुल्क का भुगतान किया, जो 23 अक्टूबर और 25 अक्टूबर को हुआ था।

प्रियंका मुंबई में अपने रियल एस्टेट सौदों को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। जून 2021 में, उन्होंने अंधेरी वेस्ट के ओशिवारा इलाके में दूसरी मंजिल पर 2,040 वर्ग फुट का ऑफिस स्पेस 2.11 लाख रुपये प्रति माह पर लीस पर लिया था।

प्रियंका चोपड़ा पिछले महीने ही Jio MAMI Film Festival के लिए भारत आई थीं। नीता मुकेश अंबानी सांस्कृतिक केंद्र (एनएमएसीसी) में आयोजित उद्घाटन समारोह में अभिनेता ने शानदार उपस्थिति दर्ज कराई। वह भूमि पेडनेकर के साथ मास्टरक्लास का भी हिस्सा थीं। प्रियंका अगली बार ‘हेड्स ऑफ स्टेट्स’ में जॉन सीना और इदरीस एल्बा के साथ नजर आएंगी।
प्रियंका चोपड़ा ने अपना मुंबई