Priyanka Chopra Give Reply a Pakistani Girl Video Went Viral: अक्सर बॉलीवुड स्टार्स को इवेंट के दौरान सीधे जनता से बात करने पर अजीबोगरीब स्थितियों का सामना करना पड़ता है। ऐसी ही अजीब परिस्थिति का सामना प्रियंका चोपड़ा को एक इवेंट के दौरान करना पड़ा। दरअसल एक पाकिस्तानी लड़की एक्ट्रेस पर भड़क उठी। हालांकि प्रियंका ने इस स्थिति को बखूबी हैंडल किया। यह घटना उस वक्त हुई जब प्रियंका ब्यूटीकॉल लॉस एंजेलिस में बोल रही थीं।

प्रियंका चोपड़ा पर लड़की इस बात पर चिल्ला रही थी कि उन्होंने मार्च में एक ट्वीट में भारतीय सेना की तारीफ की थी। लड़की ने प्रियंका के यूनाइटेड नेशन्स गुडविल की एंबेसडर होने के चलते उनके ट्वीट पर सवाल खड़े किये। बता दें कि प्रियंका ने अपने ट्वीट में लिखा था- ”जय हिंद (भारत अमर रहे)।”

लड़की ने कहा, ”आप शांति बनाने के लिए यूनाइटेड नेशन्स की गुडविल एम्बेसडर हैं। आप पाकिस्तान में युद्ध को भड़का रही हैं। आपको इस मामले में किसी भी तरह से नहीं पड़ना चाहिए। एक पाकिस्तानी के तौर पर मुझे जैसे कई लोग आपको पसंद करते हैं और आपके बिजनेस का सपोर्ट करते हैं।” लड़की के चुप होने पर प्रियंका कहती हैं कि आप बोलते रहिए वह सुन रही हैं।

लड़की की बात पूरी होने पर प्रियंका (शांति) ने जवाब दिया, ”मेरे कई दोस्त पाकिस्तानी से हैं और मैं भारत से हूं। वॉर को चीज नहीं है जिसे मैं पसंद करती हूं। मैं एक राष्ट्रभक्त हूं। अगर लोगों की भावनाओं आहत हुई हैं तो मैं माफी चाहती हूं।”

[bc_video video_id=”6069662550001″ account_id=”5798671092001″ player_id=”JZkm7IO4g3″ embed=”in-page” padding_top=”56%” autoplay=”” min_width=”0px” max_width=”640px” width=”100%” height=”100%”]

प्रियंका ने आगे कहा, ”मुझे लगता है कि सभी के पास मिडिल ग्राउंड होता है, जिस पर सभी को चलना चाहिए। बिल्कुल उसी तरह से जिस तरह से आप करती हैं। जिस तरह से आप मुझपर चिल्ला पड़ी, लड़की चिल्लाओ मत, हम यहां प्यार के लिए आए हैं। हम दोनों एक-दूसरे के लिए जितने ज्यादा अवसर लाएंगे, उतना ही सिस्टर हुड बढ़ेगा।”

(और ENTERTAINMENT NEWS पढ़ें)