एसएस राजामौली की RRR की प्रियंका फैन रही हैं, जब लॉस एंजिल्स में फिल्म की स्क्रीनिंग हुई तब प्रियंका भी शामिल हुई थीं और फिल्म देखकर उन्होंने फिल्म की तारीफ भी की। बाद में, एसएस राजामौली और एमएम केरावनी के साथ एक तस्वीर साझा करते हुए, उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, “मैं इस अविश्वसनीय भारतीय फिल्म की यात्रा में योगदान देने के लिए क्या कर सकती हूं। शुभकामनाएं और बधाई RRR।”। जब राम चरण और उपासना ऑस्कर के लिए लॉस एंजिल्स पहुंचे थे उस वक्त प्रियंका ने लॉस एंजिल्स में अपने घर पर कपल को खाने पर बुलाया। दरअसल, प्रियंका ने राम चरण की पहली बॉलीवुड फिल्म ‘जंजीर’ में उनके साथ काम किया है। ये सब हम आपको इसलिए बता रहे हैं क्योंकि हाल ही में डैक्स शेपर्ड के साथ आर्मचेयर एक्सपर्ट पॉडकास्ट के दौरान प्रियंका ने तेलुगु फिल्म RRR को ‘तमिल फिल्म’ कह दिया। बड़ी बात ये है कि वो इंटरव्यूवर को करेक्ट कर रही थीं जो RRR को बॉलीवुड फिल्म कह रहे थे।
प्रियंका ने RRR को कह दिया तमिल फिल्म
डैक्स ने जब बॉलीवुड की तारीफ करते हुए कहा कि “बॉलीवुड अविश्वसनीय तरीके से विकसित हुआ है। आपके पास मुख्यधारा की बड़ी फिल्में और प्रेम कहानी और डांस है …” जब डैक्स ने ‘आरआरआर’ का जिक्र किया तो प्रियंका ने तुरंत उन्हें यह कहते हुए सही किया, “ये एक तमिल फिल्म है।” और यह पहली बार नहीं था जब उन्होंने इसे तमिल फिल्म कहा था। उन्होंने आगे कहा, “यह बड़ी, मेगा, ब्लॉकबस्टर तमिल फिल्म… एवेंजर्स की तरह है।”
ऐसा नहीं है कि प्रियंका चोपड़ा साउथ इंडस्ट्री के बीच के अंतर को नहीं जानती हैं। मगर एक्ट्रेस ने विजय के साथ तमिल फिल्म तमिजहन में काम किया था, इसलिए उन्हें ये तमिल फिल्म लगी होगी।
