scorecardresearch

Kangana Ranaut: करण जौहर के कारण प्रियंका चोपड़ा ने छोड़ा भारत? कंगना रनौत ने किया दावा, शाहरुख खान को भी घेरा

कंगना रनौत ने एक बार फिर करण जौहर पर निशाना साधा है। प्रियंका चोपड़ा का जिक्र करना उन्होंने ढेर सारे ट्वीट्स किए हैं।

Kangana Ranaut, Priyanka Chopra, Karan Johar
कंगना रनौत ने प्रियंका चोपड़ा का जिक्र कर करण जौहर को घेरा (फाइल फोटो)

प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में बताया कि उन्हें बॉलीवुड में लोगों ने कॉर्नर कर दिया था। इसके अलावा उन्होंने अमेरिका में सेटल होने के बारे में भी बात की। इसे लेकर अब कॉन्ट्रोवर्सी क्वीन कंगना रनौत ने दावा किया है कि करण जौहर ने प्रियंका चोपड़ा को बॉलीवुड में बैन कर दिया था। जिसके बाद उन्हें भारत छोड़ना पड़ा।

कंगना रनौत ने ट्विटर पर करण जौहर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। रनौत ने फिल्ममेकर द्वारा आउटसाइडर्स को परेशान करने की बात कही है। दरअसल हाल ही में प्रियंका ने एक इंटरव्यू में किसी का नाम लिए बिना कहा कि वह बॉलीवुड में “कॉर्नर” महसूस कर रही थीं। उन्हें विरोध का सामना करना पड़ रहा था क्योंकि लोग उसे फिल्मों में नहीं ले रहे थे। एक्ट्रेस ने कहा था कि इंडस्ट्री में चल रही राजनीति वह सहन नहीं कर पा रही थी, इसलिए उन्होंने हिंदी सिनेमा जगत से दूरी बनाना ही बेहतर समझा।

इनसब बातों को लेकर कंगना ने ट्विटर पर लिखा,”बॉलीवुड के बारे में @priyankachopra का यही कहना है, लोगों ने उनके खिलाफ गैंगअप किया, उन्हें धमकाया और फिल्म उद्योग से बाहर कर दिया। एक सेल्फ मेड महिला को भारत छोड़ने पर मजबूर किया गया। हर कोई जानता है कि करण जौहर ने उसे बैन कर दिया था।”

ट्वीट की सीरीज में कंगना ने आगे लिखा,”मीडिया ने करण जौहर के साथ मतभेदों के बारे में बड़े पैमाने पर लिखा क्योंकि शाहरुख और मूवी माफिया क्रुएला के साथ उनकी दोस्ती थी, जो हमेशा कमजोर बाहरी लोगों की तलाश में रहते थे। उन्होंने प्रियंका चोपड़ा को इस हद तक परेशान किया कि उन्हें भारत छोड़ना पड़ा।”

कंगना रनौत ने मांग की कि करण जौहर को बॉलीवुड में ‘बाहरी लोगों को परेशान करने’ के लिए ‘जिम्मेदार’ ठहराया जाए। उन्होंने लिखा,”इस अप्रिय, ईर्ष्यालु, मतलबी और जहरीले व्यक्ति को फिल्म उद्योग की संस्कृति और पर्यावरण को बर्बाद करने के लिए जिम्मेदार ठहराया जाना चाहिए। जो अभिषेक बच्चन या शाहरुख खान के दिनों में बाहरी लोगों का स्वागत नहीं करता था। उसके गैंग और माफिया पीआर पर छापा मारकर बाहरी लोगों को परेशान करने के लिए जवाबदेह ठहराया जाए।”

आपको बता दें कि कंगना रनौत लंबे समय से करण जौहर पर निशाना साधती आई हैं। ‘कॉफी विद करण’ में कंगना ने उनपर खुलेआम नेपोटिज्म का आरोप लगाया था।

पढें मनोरंजन (Entertainment News) खबरें, ताजा हिंदी समाचार (Latest Hindi News)के लिए डाउनलोड करें Hindi News App.

First published on: 28-03-2023 at 10:54 IST