Happy Birthday Priyanka Chopra: साल 2018 में ‘कॉफी विद करण’ सीजन 6 में प्रियंका ने कहा था कि उन्हें कोई बॉलीवुड स्टार पसंद नहीं है। अमेरिकी सीरीज ‘क्वांटिको’ और ‘ए किड लाइक जेक’ और ‘बेवॉच’ जैसी फिल्मों में भूमिकाओं के साथ हॉलीवुड में उनकी सफलता को देखते हुए, बॉलीवुड के कई लोगों को उनका ये बयान पसंद नहीं भी आया होगा। हालांकि प्रियंका को इसके बाद कभी बॉलीवुड की तरफदारी करते नहीं देखा गया। हाल ही में उन्होंने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री को लेकर कई खुलासे भी किए।

प्रियंका अब हॉलीवुड के प्रोजेक्ट्स पर ही काम कर रही हैं। उन्होंने अपने इस करियर में अब ऐसे किरदार चुने हैं जो उन्हें भारतीय या दक्षिण एशियाई के रूप में उन्हें टाइपकास्ट नहीं करतीं। वेस्ट में अपने पैर जमाने के बाद प्रियंका उन बॉलीवुड की उन कमियों के बारे में खुलकर बोला, जिन्होंने उन्हें अपने करियर के चरम पर बॉलीवुड छोड़ने के लिए मजबूर किया। अपने हालिया इंटरव्यू में प्रियंका ने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में राजनीति और नेपोटिज्म के कारण रिजेक्शन का सामना करने के बारे में बात की है।

प्रियंका को नहीं देना चाहते थे काम

प्रियंका ने कहा कि इंडस्ट्री में उन्हें कॉर्नर कर दिया गया था। उन्हें कोई कास्ट नहीं करता था। इंडस्ट्री में हो रही पॉलिटिक्स उन्हें समझ नहीं आती थी। प्रियंका ने सिंगिंग में भी अपना हाथ आजमाया। उन्होंने इन माई सिटी और एक्सोटिक जैसे गाने गाए। जिनमें उनके साथ विल.आई.एम और पिटबुल शामिल थे। बॉलीवुड छोड़ हॉलीवुड में म्यूजिक एल्बम करने के बारे में प्रियंका ने कहा,”मुझे इंडस्ट्री (बॉलीवुड) में एक कोने में धकेला जा रहा था। मेरे पास ऐसे लोग थे जो मुझे कास्ट नहीं कर रहे थे, मैंने लोगों के साथ दुर्व्यवहार किया था, मैं उस गेम को खेलने में अच्छी नहीं हूं, इसलिए मैं राजनीति से थक गयी थी और मैंने कहा कि मुझे एक ब्रेक की जरूरत है। संगीत ने मुझे दुनिया के दूसरे हिस्से में जाने का मौका दिया, मुझे उन फिल्मों के लिए तरसना नहीं पड़ा जो मैं नहीं चाहती थी, लेकिन मुझे कुछ क्लबों और लोगों के गुटों में जाने का मौका मिला।

प्रियंका के मुताबिक उनकी सफलता को हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में कुछ लोगों ने अच्छी तरह से स्वीकार नहीं किया। लोग उनके करियर को कमजोर करना चाहते थे। द रणवीर शो में बात करते हुए प्रियंका ने कहा,”हममें से बहुत कम लोग किसी और की सफलता से खुश होते हैं। मेरे पास ऐसे लोग भी हैं जो मेरे करियर को खतरे में डालना चाहते हैं – काम से दूर ले जाना, यह सुनिश्चित करना कि मुझे सिर्फ इसलिए कास्ट नहीं किया जाए क्योंकि मैं जो कर रही थी उसमें अच्छा कर रही थी।”

इसके अलावा Citadel के प्रमोशन के वक्त प्रियंका ने बॉलीवुड को लेकर कई खुलासे किए थे। जिसके बाद कई एक्टर्स उनके समर्थन में आए थे। कंगना रनौत, तनुश्री दत्ता ने उन्हें सपोर्ट किया था।

FAQS

Q1- प्रियंका चोपड़ा का घर कहां है?

प्रियंका चोपड़ा का मुंबई वाला घर अंधेरी वेस्ट लोखंडवाला कॉम्प्लेक्स में है।

Q2- प्रियंका चोपड़ा की शादी कब हुई?

प्रियंका चोपड़ा की शादी साल 2018, 1 दिसंबर को हुई थी।