Preity Zinta and MS Dhoni: चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को किंग्स इलेवन पंजाब की मालकिन और बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रीति जिंटा ने उनकी बेटी को लेकर चौंकाने वाला पोस्ट किया है। इस पोस्ट में प्रीति ने कैप्टन कूल की बेटी को किडनैप करने की बात कही है।

दरअसल मामला कुछ ऐसा है कि प्रीति ने महेंद्र सिंह धोनी के साथ सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में धोनी और प्रीति आपस में कुछ बात करते हुए नजर आ रहे हैं। तस्वीर के साथ प्रीति जिंटा ने कैप्शन लिखा- ‘कैप्टन कूल के बहुत से फैन्स हैं, जिसमें से मेरा भी नाम शामिल हैं। लेकिन अब मैं धोनी से ज्यादा उनकी बेटी जीवा की फैन बन गई हूं।’ ऐसे में प्रीति ने निवेदन करते हुए कहा है कि क्या वह उनकी बेटी जीवा को किडनैप कर सकती हैं।

प्रीति जिंटा की इस तस्वीर को देखकर फैन्स बेहद खुश हैं। यही कारण है कि उनकी तस्वीर चंद घंटों के भीतर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। फोटो को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स कमेंट बॉक्स में अपना रिएक्शन भी दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- दो महान लोग एक साथ एक ही तस्वीर में हैं। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा- एक खिलाड़ी और एक हसीना। जबकि एक सोशल मीडिया यूजर लिखता है- कैप्टन कूल और कैप्टन मार्वल।

बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी क्रिकेट की वजह से फेमस हैं, उसी तरह से उनकी बेटी जीवा भी सोशल मीडिया पर अपनी क्यूटनेस के कारण चर्चा में रहती हैं। धोनी अक्सर बेटी जीवा के साथ टाइम बिताते हुए भी नजर आते हैं। हाल ही में धोनी ने जीवा के साथ तस्वीर शेयर की थी, जिसमें वह लोगों से वोट डालने की अपील कर रही थीं।

(और ENTERTAINMENT NEWS पढ़ें)