बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर ने हाल ही में अपने पति आनंद आहूजा के साथ अपनी गर्भावस्था की घोषणा करने के बाद पहली बार सार्वजनिक रूप से बाहर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है। अभी हाल ही में दम्पत्ति को मुंबई में एक स्टोर की लांचिंग के समय एक साथ देखा गया। इवेंट के बाद आनंद आहूजा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक से बढ़कर प्यारी फोटोज शेयर की है। फोटोज शेयर करने के बाद यूजर्स इन्हें ट्रोल कर रहे हैं।

बता दें कि कार्यक्रम में पहुंचे कपल को बिना मास्क के देखा गया है, जिसके बाद एक यूजर्स ने अपने एक कमेंट के जरिए लोगों के साथ ही आनंद का भी ध्यान आकर्षित किया। दरअसल, इवेंट में जाते समय प्रेग्नेंट सोनम कपूर ने चेहरे पर मास्क नहीं लगाया हुआ था। इसी कारण नेटिजंस उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने सोनम कपूर को नसीहत देते हुए कमेंट बॉक्स में लिखा, ‘आनंद आहूजा सोनम कपूर प्रेग्नेंट हैं और उन्हें मास्क पहनना चाहिए। ध्यान रखिए कोविड अभी भी फैला हुआ है। ‘

वहीं एक यूजर के कमेंट का जवाब देते हुए आनंद आहूजा ने लिखा, ‘हां उसने पहना था! सिर्फ अंदर प्रवेश के दौरान ही वो बिना मास्क दिखाई दी थीं और फिर अंदर जाकर उन्होंने मास्क लगा लिया था। ‘ वहीं आनंद आहूजा ने अपने इस रिप्लाई के बाद हाथ जोड़ने वाला इमोजी भी बनाया। सोशल मीडिया पर आनंद आहूजा का ये रिएक्शन काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

जबकि अपने पति के इस पोस्ट पर सोनम ने लिखा, “आप बहुत हॉट हैं और मुझे आपकी लत गई है’ इसके बाद लोगों की प्रतिक्रियाएं देखने को मिली। इसके अलावा तस्वीरों को आनंद के ससुर अनिल कपूर का खूब प्यार मिला। अनिल ने कमेंट करते हुए लिखा, “Fabbbbb❤️❤️????”

सोनम कपूर ने अपने पति आनंद आहूजा के साथ इस महीने की शुरुआत में अपनी प्रेग्नेंसी के बारे में घोषणा की थी। सोनम ने आनंद के साथ अपनी एक फोटो शेयर करते हुए इंस्टाग्राम पर लिखा, “चार हाथ, आपको सबसे अच्छी तरह से उठाने के लिए हैं। दो दिल, वह आपके साथ, हर कदम पर एक सुर में होगा। एक परिवार, जो आपको प्यार और समर्थन से सराबोर कर देगा। हम आपका स्वागत करने के लिए और इंतजार नहीं कर सकते।”