फिल्मों और टीवी सीरियल्स के जाने-माने एक्टर मंगल ढिल्लों का निधन हो गया है। वह लंबे समय से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। उनका लुधियाना के एक अस्पताल में चल रहा था। बताया जा रहा है कि बीते कुछ समय से उनकी हालत गंभीर बनी हुई थी। उनके करीबियों का कहना है कि वह करीब 1 महीने से लुधियाना के एक कैंसर अस्पताल में भर्ती थे।
इलाज के दौरान रविवार को उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। अभिनेता यशपाल शर्मा ने सोशल मीडिया पर उनकी मृत्यु की खबर की पुष्टि की है। उन्होंने अपने फेसबुक पोस्ट के जरिए बताया कि मंगल अब हमारे बीच नहीं रहे हैं। आपको बता दें कि मंगल ने 1988 में आई रेखा की फिल्म खूब भरी मांग ने कैमियो किया था।
कौन थे मंगल ढिल्लन
मंगल पंजाब के फरीदकोट के रहने वाले थे। उनका जन्म पंजाब के फरीदकोट जिले के वांडर जटाना गांव में एक सिख परिवार में हुआ था। उन्होंने पंज ग्रामीण कलां सरकारी स्कूल में चौथी कक्षा तक पढ़ाई की। इसके बाद वे अपने पिता के साथ उत्तर प्रदेश चले गए। हाईस्कूल की पढ़ाई करने के बाद वह पंजाब लौट आए। ग्रैजुएशन करने के बाद उन्होंने दिल्ली में थिएटर में काम किया और 1979 में पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ में भारतीय रंगमंच विभाग ज्वाइन और 1980 में एक्टिंग में डिप्लोमा पूरा किया।
पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री में मशहूर थे मंगल ढिल्लन
आपको बता दें कि मंगल पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री का मशहूर नाम थे। इसके अलावा उन्होंने बॉलीवुड की कई फिल्मों और टीवी धारावाहिकों में भी अपनी अदाकारी से लोगों के दिल जीते थे। साल 1988 में आई फिल्म खून भरी मांग में वह कैमियो रोल में दिखे थे। इसके बाद वह लगातार मनोरंजन की दुनिया में सक्रिय रहे। मंगल ढिल्लन पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री में काफी मशहूर थे। उन्होंने कई पंजाबी फिल्मों में काम किया था। इतना ही नहीं उन्होंने कई फिल्मों को प्रोड्यूस करने के साथ डायरेक्ट भी किया था।
अपने करियर में उन्होंने किस्मत, द ग्रेट मराठा, मुजरिम हाजिर, रिश्ता मौलाना आजाद, नूरजहां जैसे धारावाहिकों में काम किया। बाद में, उन्हें फिल्मों के लिए रोल भी मिलने लगे। खून भरी मांग के बाद वह जख्मी औरत, दयावान, आजाद देश के गुलाम, प्यार का देवता, अकेला, दिल तेरा आशिक, दलाल, विश्वात्मा, निशाना जैसी फिल्मों में दिखे। बता दें कि मंगल ढिल्लों के निधन से उनके परिवार पर भी दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मंगल ढिल्लों ने पेंटर रितू ढिल्लन से 1994 में शादी की थी।