बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा और निल जोनस शादी के बंधन में बंध चुके हैं। दिल्ली के ताज पैलेस में हुए रिसेप्शन में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद प्रियंका और निक को शुभकामनाएं देने पहुंचे। बता दें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने साथ प्रियंका और निक की एक फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की है। पीएम मोदी ने इस तस्वीर के साथ एक कैप्शन भी शेयर किया है।

पीएम मोदी ने कैप्शन में प्रियंका निक को ढेरों शुभकामनाएं देते हुए लिखा है कि दोनों को विवाहित जीवन की बहुत सारी शुभकामनाएं। वहीं, इस पर निक ने कहा कि अपनी मौजूदगी से इस शादी को स्पेशल बनाने के लिए शुक्रिया। आपकी शुभकामनाएं हमारे लिए बहुत मायने रखती हैं। गौरतलब है कि इस रिसेप्शन में कई बड़ी राजनीतिक हस्तियां शामिल हुईं थीं। प्रियंका और निक का परिवार भी स्टेज पर दिखाई दिया।

गौरतलब है कि एक साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस शादी के बंधन में बंध चुके हैं। देसी गर्ल और हॉलीवुड पॉप स्टार ने 1 दिसंबर को क्रिश्चियन और 2 दिसंबर को हिंदू रीति-रिवाजों से शादी रचाई। शादी के बाद कपल ने दिल्ली में 4 दिसंबर को रिसेप्शन पार्टी को भी होस्ट दिया। शादी और दिल्ली के रिसेप्शन की तस्वीरों के सामने आने के बाद मुंबई की पार्टी के लिए उत्साहित हैं। कहा जा रहा है कि देसी गर्ल पति निक के संग मुंबई में पार्टी को होस्ट करने के बाद हनीमून के लिए रवाना हो जाएंगी।

priyanka chopra, priyanka chopra wedding, priyanka chopra nick jonas, priyanka chopra nick jonas wedding date, priyanka chopra wedding news, priyanka chopra wedding pics, priyanka chopra nick jonas wedding pics, priyanka chopra nick jonas marriage date, priyanka chopra wedding photos, priyanka chopra marriage, priyanka chopra marriage pics, priyanka chopra marriage images
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने दिल्‍ली में दिया रिसेप्‍शन, देखें एक्‍सक्‍लूसिव Photos