Shah Rukh Khan Pathan Movie Review and Twitter Reaction: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की फिल्म ‘पठान‘ दमदार ओपनिंग के साथ रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म के साथ किंग खान 4 साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर चुके हैं। फैंस इस फिल्म के लिए बहुत ज्यादा उत्साहित हैं, क्योंकि किंग खान इस फिल्म में एक्शन अवतार में नजर आ रहे हैं। शाहरुख खान के साथ इस फिल्म में दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और जॉन अब्राहम (John Abraham) भी अहम रोल में नजर आ रहे हैं। फिल्म में शाहरुख खान सोल्जर के रोल में हैं। सुबह से ही सिनेमाघरों के बाहर भीड़ जुट गई। आइए जानते हैं फैंस और फिल्म क्रिटिक्स को कैसी लगी है ये फिल्म और ट्विटर पर फिल्म को लेकर फैंस के क्या रिएक्शन हैं।

Live Updates

Pathan Movie Review and Twitter Reaction

12:05 (IST) 25 Jan 2023
Pathan से नहीं हटाई गई है दीपिका की भगवा बिकिनी

Pathaan फिल्म के गाने Besharam Rang से दीपिका की भगवा बिकिनी को सेंसर नहीं किया गया है। फिल्म में आप ये देख सकते हैं।

12:04 (IST) 25 Jan 2023
‘पठान’ का स्क्रीन काउंट बढ़ाया गया

तरण आदर्श ने ट्वीट करके जानकारी दी है कि 'पठान' का स्क्रीन काउंट बढ़ाया गया है।

12:00 (IST) 25 Jan 2023
‘पठान’ का पोस्ट क्रेडिट सीन मत करिएगा मिस

'पठान' स्पाई यूनिवर्स का हिस्सा है ऐसे में 'पठान' का पोस्ट क्रेडिट सीन मत मिस करिएगा।

11:58 (IST) 25 Jan 2023
तनिषा मुखर्जी ने दी पठान को बधाई

बॉलीवुड एक्ट्रेस और काजोल की बहन तनिषा मुखर्जी ने पठान टीम को दी बधाई।

11:56 (IST) 25 Jan 2023
शाहरुख खान से क्यों नाराज हैं मीका सिंह?

मीका सिंह ने ट्वीट करके बताया कि उन्हें पठान की टिकट नहीं मिल रही है।

11:54 (IST) 25 Jan 2023
‘पठान’ देखने के लिए उत्साहित हैं निकिता दत्ता

कबीर सिंह की एक्ट्रेस निकिता दत्ता ट्वीट करते हुए बताया कि वो पठान देखने के लिए उत्साहित हैं।

11:52 (IST) 25 Jan 2023
बिहार में ‘पठान’ के पोस्टर में लगाई गई आग

बिहार के भागलपुर में हो रहा है पठान का विरोध, फाड़े और जलाए गए शाहरुख खान की फिल्म पठान के पोस्टर

11:04 (IST) 25 Jan 2023
Boycott Pathaan

जहां एक तरफ 'पठान' की दमदार ओपनिंग हुई है वहीं दूसरी तरफ 'पठान' के बहिष्कार को लेकर भी खबरें आ रही हैं। इंदौर में फिल्म को लेकर विरोध हुआ है।

10:58 (IST) 25 Jan 2023
Pathan Review: फैंस बोले पैसा वसूल है फिल्म

पठान को लेकर रिव्यू लगातार सामने आ रहे हैं, फिल्म देखकर लोग ट्विटर पर तारीफ कर रहे हैं।

10:57 (IST) 25 Jan 2023
Pathaan Review: पूरे देश में दिखी ‘पठान’ की दीवानगी

सुबह-सुबह पठान देखने पहुंचे फैंस, सुबह 6 बजे से लगे हैं शो।

10:56 (IST) 25 Jan 2023
Pathaan Review: फैंस ने पठान को दिए 5 में से 5 स्टार

शाहरुख खान के फैंस को पठान खूब पसंद आ रही है, देखिए कैसे ट्विटर पर फिल्म को 5 में से 5 स्टार मिल रहे हैं।

10:54 (IST) 25 Jan 2023
पठान की रिलीज पर शाहरुख खान के फैंस हुए क्रेजी

'पठान' को लेकर शाहरुख खान के फैंस की दीवानगी देखने लायक है। यहां देखिए नजारा…

10:52 (IST) 25 Jan 2023
Pathan Review: ‘पठान’ का जलवा

शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' को हर तरफ से मिल रही है तारीफ

10:51 (IST) 25 Jan 2023
Pathaan Rating: तरण आदर्श ने दिए फिल्म को 4.5 स्टार

तरण आदर्श ने भी शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' को शानदार बताते हुए 4.5 रेटिंग दी है।

10:50 (IST) 25 Jan 2023
Pathaan Review: समीक्षकों से मिल रही है पठान को दमदार रेटिंग

फिल्म समीक्षकों ने शाहरुख खान के कमबैक का जोरदार स्वागत किया है। फिल्म को 4.5 स्टार देते हुए फिल्म को सुपरहिट बताया है।

10:18 (IST) 25 Jan 2023
Pathaan Movie Review LIVE: कम नहीं हो रहा शाहरुख खान का क्रेज, फिल्म को मिल रही 4.5 रेटिंग

'पठान' रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर बेहतरीन प्रतिक्रिया मिल रही है। फिल्म क्रिटिक की तरफ से फिल्म को 4.5 स्टार मिल रहे हैं।

09:29 (IST) 25 Jan 2023
Pathaan Review LIVE/: हाउसफुल ‘पठान’ के शो, ट्विटर पर हो रही जमकर तारीफ

'

पठान' रिलीज हो चुकी है और सुबह से ही दर्शक शाहरुख खान की ये फिल्म देखने थिएटर पहुंच रहे हैं। सोशल मीडिया पर तमाम यूजर्स थिएटर की बिग स्क्रीन की तस्वीर शेयर करते हुए फिल्म की तारीफ कर रहे हैं।

09:05 (IST) 25 Jan 2023
Pathaan Movie LIVE News: सालों बाद Pathaan के लिए थिएटर के बाहर दिखी फैमिली ऑडियंस…

शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' का क्रेज अलग ही देखने को मिल रहा है। रिलीज के दिन सुबह से ही थिएटर के बाहर लोगों की भीड़ देखने को मिल रही है। कई सालों बाद फैमिली ऑडियंस को सिनेमाघरों में देखा जा रहा है।

08:37 (IST) 25 Jan 2023
Pathaan Movie Review LIVE: पठान के जश्न में डूबे फैंस, म्यूजिक कंपोजर बोले-आज त्योहार है…

फिल्म पठान की रिलीज को लेकर फैंस में खासा उत्साह है। सिंगर-म्यूजिक कंपोजर विशाल ददलानी ने भी ट्विटर पर खुशी जाहिर करते हुए फैंस से अपील की है। उन्होंने कहा कि आज त्योहार का दिन है। उन्होंने फैंस से अपील करते हुए कहा कृपया पाइरेसी के खिलाफ लड़ाई का समर्थन करें।

Pathaan Review: शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’ को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है।