Pathaan Song Besharam Rang Controversy: बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान (Shahrukh Khan) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की आगामी फिल्म पठान (Pathaan) रिलीज से पहले ही विवादों में है। बेशर्म रंग गीत रिलीज होते ही लोगों के निशाने पर आ गया था। ‘बेशर्म रंग'(Besharam Rang) में दीपिका पादुकोण की बिकिनी को लेकर शुरू हुए बवाल के बीच भारत में खूब विरोध प्रदर्शन हुआ।
कई राजनेताओं ने भी इस गाने को लेकर बोला। जिसके बाद सेंसर बोर्ड ने मेकर्स को इसमें कुछ बदलाव की सलाह दी है। इसके बाद भी फिल्म पर विवाद कम होने का नाम नहीं ले रहा है। अब पाकिस्तानी सिंगर सज्जाद अली ने इस गाने को लेकर बॉलीवुड पर तंज कस दिया है।
मेकर्स पर लगा गाना चोरी करने का आरोप
शाहरुख खान की फिल्म पठान पर अब नया विवाद शुरू हो गया है। पाकिस्तानी सिंगर सज्जाद अली ने बिना नाम लिए ही ‘बेशर्म रंग’ पर निशाना साधा है। सज्जाद अली ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें उनका कहना है कि ‘बेशर्म रंग’ उनके वर्षों पुराने गाने ‘अब के हम बिछड़े’ से मिलता जुलता है। वीडियो में वह कह रहे हैं कि उन्होंने आने वाली फिल्म का एक गाना सुना, जिसे सुनते ही उन्हें अपने वर्षों पहले लिखे गए गाने की याद आ गई। पाकिस्तानी सिंगर की इस बात के सामने आने के बाद ‘बेशर्म रंग’ गाना एक बार फिर चर्चा में बन गया है।
वीडियो पर पब्लिक का रिएक्शन
सज्जाद का गाना सुनने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स शाहरुख खान के गानों पर तंज कस रहे हैं। ध्रुव नाम के यूजर ने लिखा कि ‘यह तो सचमुच पठान के बेशर्म जैसा सुनाई दे रहा है।’ रिया नाम की यूजर ने लिखा कि ‘बेशरम रंग सज्जाद अली के म्यूजिक कंपोजिशन पर आधारित है। भारत के लोग पाकिस्तानी गाने चुराते हैं और उन्हें क्रेडिट भी नहीं देते।’
कब रिलीज होगी फिल्म
बता दें कि फिल्म पठान इसी साल 25 जनवरी को रिलीज होने वाली है। फिल्म का शाहरुख खान के फैंस काफी लंबे समय से इंतजार कर रहे है। इस फिल्म में शाहरुख के साथ दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी नजर आएंगे। जानकारी के लिए बता दें कि इस फिल्म में सलमान खान का कैमियो भी होने वाला है। ऐसा काफी समय बाद होगा, जब शाहरुख और सलमान एक साथ नजर आएंगे।