Parineeti Chopra-Raghav Chadha: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आप नेता राघव चड्ढा की शादी की रस्में जोर-शोर से चल रही हैं। दोनों 24 सितंबर को उदयपुर के ताज पैलेस में शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। 22 सितंबर को ही होने वाले दूल्हा-दुल्हन अपने परिवार के साथ उदयपुर पहुंच चुके हैं। धीरे-धीरे महमान भी वहां पहुंच रहे हैं। उदयपुर एयरपोर्ट से सभी महमानों के पहुंचने के वीडियोज सामने आ रहे हैं।

फैंस परिणीति की कजिन एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के आगमन का इंतजार कर रहे हैं, इसी बीच प्रियंका का एक पोस्ट इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। जिसमें उन्होंने परिणीति की एक तस्वीर शेयर करते हुए शादी की बधाई दी है। इससे कयास लगाये जा रहे हैं कि प्रियंका शादी में शामिल नहीं हो रही हैं, इसलिए उन्होंने अपनी बहन को बधाई दी है।

प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर परिणीति की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा,”मुझे आशा है कि तुम अपने बिग डे पर भी इसी तरह खुश और संतुष्ट होंगी, मैं हमेशा तुम्हारे लिए ढेर सारे प्यार की कामना करती हूं।” #newbeginings

प्रिंयका के पोस्ट से भले ही अंदाजा लगाया जा रहा हो कि वह इस शादी में शामिल नहीं होंगी। लेकिन कुछ रिपोर्ट्स की मानें तो उन्होंने आने की पुरी कोशिश की थी, लेकिन लास्ट मिनट कमिटमेंट के कारण वह नहीं आ पाएंगी। परिणीति की सगाई के लिए प्रियंका भारत आई थीं। तो अब भी फैंस उनका इंतजार कर रहे हैं।

आपको बता दें कि परिणीति राघव की शादी के लिए उनकी फैमिली के अलावा भाग्यश्री और उनके पति भी उदयपुर पहुंच चुके हैं। इसके साथ ही ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ फेम शैलेश लोढ़ा भी पहुंच गए हैं। महमानों के आने का सिलसिला चलता रहेगा।

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा शादी में अपने-अपने डिजाइनर के आउटफिट्स पहनने वाले हैं। एक्ट्रेस, मनीष मल्होत्रा और राघव, डिजाइनर पवन सचदेवा द्वारा डिजाइन किए कपड़े अपनी शादी में पहनने वाले हैं। सगाई में भी कपल ने इन्हीं के डिजाइन किए कपड़े पहने थे। मनीष मल्होत्रा फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने डिजाइनर हैं और पवन भी जाने माने फैशन डिजाइनर हैं। वह रिश्ते में राघव के मामा लगते हैं।