परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा इन दिनों अपने रिश्ते को लेकर चर्चा में रहते हैं। दोनों को अक्सर साथ में देखा जाता है। कुछ दिनों पहले दोनों मोहाली में आईपीएल एन्जॉय करते देखा गया था। जिसकी क्यूट तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं। अब परिणीति और राघव का एक वीडियो सामने आया है, जो मुंबई एयरपोर्ट का है। वीडियो में परिणीति लाल रंग का सूट पहने नजर आ रही हैं।
लाल सूट में बेहद खूबसूरत दिखीं परिणीति
परिणीति और राघव दोनों एक साथ मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए। परिणीति ने लाल रग का सूट पहना हुआ है और राघव ब्लैक शर्ट में नजर आ रहे हैं। दोनों की जोड़ी फैंस को काफी पसंद आ रही है। लोग उनसे पूछ रहे हैं कि शदी कब हो रही है। शादी का तो पता नहीं लेकिन मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अब दोनों 14 मई को सगाई कर रहे हैं। पहले कहा जा रहा था कि 13 मई को दोनों सगाई कर रहे हैं। वहीं आईपीएल देखते वक्त परिणीति के रिंग फिंगर में डायमंड रिंग देखी गई थी, जिसे सब उनकी सगाई की अंगूठी बता रहे थे।
हाल ही में सामने आए वीडियो में भी परिणीति ने हाथ में वह डायमंड रिंग पहनी है। जिसके बाद लोग फिर कह रहे हैं कि ये लोग सगाई कर चुके हैं और जल्द शादी कर सबको सरप्राइज देने वाले हैं।
इस दिन होगी सगाई
रिपोर्ट्स की मानें तो इस जोड़े के करीबी सूत्रों ने जानकारी दी है कि दोनों 14 मई 2023 को सगाई कर रहे है। सगाई दिल्ली में होगी और परिवारवालों के अलावा कुछ करीबी दोस्त व रिश्तेदार इसमें शामिल होंगे। करीब 150 लोगों की मौजूदगी में इनकी सगाई होगी। फिलहाल इनकी शादी की तारीख सामने नहीं आई है, लेकिन परिणीति को दो बार बॉलीवुड के बड़े डिजाइन मनीष मल्होत्रा के घर देखा गया था।
परिणीति चोपड़ा और राघव की लव स्टोरी के चर्चे कुछ महीने पहले शुरू हुए थे। जब दोनों को साथ में डिनर के बाद रेस्टोरेंट के बाहर देखा गया था। तब से लेकर अब तक दोनों कई बार एक साथ नजर आते हैं।
FAQs
Q1- प्रियंका चोपड़ा और परिणीति चोपड़ा में क्या संबंध है?
प्रियंका चोपड़ा और परिणीति चोपड़ा कजिन्स हैं।
Q2- परिणीति चोपड़ा की सगाई हो गई है?
परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की सगाई 13 मई को होने के अनुमान हैं।