बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) और राघव चड्ढा (Raghav Chadha) ने हाल ही में सगाई की है। अब सगाई के बाद इनकी शादी की खबरों ने जोर पकड़ लिया है। अब कपल की वेडिंग से जुड़ा बड़ा अपडेट सामने आ रहा है कि वो राजस्थान में सात फेरे ले सकते हैं। एक्ट्रेस बहन प्रियंका चोपड़ा के जेसे ही राजस्थान में डेस्टिनेशन वेडिंग करना चाहती हैं। मैरिज के लिए बेस्ट प्लेस की तलाश में एक्ट्रेस उदयपुर पहुंची हैं। उनके साथ आप नेता और उनके मंगेतर राघव चड्ढा भी दिखे हैं। दोनों की तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं।

परिणीति चोपड़ा को लेकर खबर है कि वो शनिवार को सुबह 9.30 बजे उदयपुर पहुंचीं। यहां वो लीला पैलेस में ठहरी हुई थीं। इसके साथ ही नवभारत टाइम्स की रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि उनका परिवार उदयविलास होटल में रुका था। अब वो सबके साथ लीला पैलेस के लिए रवाना हो गई हैं। एक्ट्रेस को राजस्थान में स्पॉट किए जाने के बाद अब कयास लगाए जा रहे हैं कि वो बहन प्रियंका के जैसे ही ‘शाही शादी’ कर सकती हैं। वो जयपुर और उदयपुर में सात फेरे ले सकती हैं।

किशनगढ़ के लिए रवाना हुईं परिणीति

रिपोर्ट्स की मानें तो कहा ये भी जा रहा है कि एक्ट्रेस ने पर्यटन विभाग की उपनिदेशक शिखा सक्सेना से भी मुलाकात की है। उनसे उदयपुर के बारे में होटलों समेत सारी जानकारी ली है। राघव और परिणीति की कुछ फोटोज भी सोशल मीडिया पर सामने आई हैं, जिसे उदयपुर की बताई जा रही है। कहा जा रहा है कि कपल किशनगढ़ के लिए रवाना हुआ है।

अक्टूबर में कपल कर सकता है शादी

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी को लेकर रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि दोनों इस साल के अंत तक अक्टूबर महीने के अंत तक सात फेरे ले सकते हैं। वो वेडिंग में कोई हड़बड़ी और जल्दबाजी नहीं चाहते हैं। इनके पास कई काम है और वो इसे पहले खत्म कर लेना चाहते हैं।

13 मई को की थी सगाई

आपको बता दें कि परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने 13 मई को सगाई की थी। इनकी रिंग सेरेमनी में कम लोग ही आए थे। इनकी सगाई का फंक्शन दिल्ली में हुआ था। बहन प्रियंका चोपड़ा अमेरिका से आई थीं। हालांकि, इस दौरान उनके साथ निक जोनस और बेटी मालती नहीं आई थीं। अब देखना ये होगा कि वो अपनी साली की शादी में आते हैं या नहीं।