बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा इन दिनों सुर्खियों में हैं। बीते कुछ दिनों में दोनों को एक साथ कई बार देखा जा चुका है। पहले उन्हें एक साथ डिनर के लिए स्पॉट किया गया और उसके अगले दिन दोनों लंच करने साथ गए। इसके बाद से खबरें चल रही हैं कि दोनों रिलेशनशिप में हैं। और शादी की प्लानिंग कर रहे हैं।

सिंगर-एक्टर हार्डी संधू ने भी परिणीति-राघव के रिश्ते पर मुहर लगाई थी। वहीं अब खबर आ रही हैं कि कपल जल्द ही सगाई करने की तैयारी में हैं। दोनों ने भले ही अभी तक शादी की तारीख पर चुप्पी साधे रखी है लेकिन इस कपल की सगाई की तारीख सामने आ गई है। इस सेरेमनी से जुड़ी कई दिलचस्प डिटेल्स भी लीक हो गई हैं।

कब है परिणीति-राघव की सगाई?

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आप नेता राघव चड्ढा जल्द ही सगाई करने वाले हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक परिणीति और राघव 5 अप्रैल के बाद कभी भी सगाई कर सकते हैं। सगाई इसी हफ्ते होगी। दोनों अपने परिवार और क्लोज फ्रेंड्स की मौजूदगी में सगाई करेंगे। बताया जा रहा है कि दोनों की सगाई सेरेमनी मुंबई में नहीं बल्कि दिल्ली में आयोजित की जाएगी। इसके लिए परिणीति की कजिन मीरा चोपड़ा भी दिल्ली पहुंच चुकी हैं।

वहीं प्रियंका चोपड़ा भी मुंबई में हैं। प्रियंका के साथ निक जोनस और उनकी बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस भी हैं। बताया जा रहा है कि वे लोग भी जल्द ही मुंबई से दिल्ली के रवाना होंगे। हालांकि अभी परिवार की ओर से इस बात की पुष्टि नहीं की गई है। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि सगाई के बाद दोनों अपने रिश्ते को सबके सामने ऑफिशियल कर देंगे।

मनीष मल्होत्रा के घर पहुंची थी परिणीति

बता दें कि परिणीति चोपड़ा को हाल ही में मनीष मल्होत्रा के घर के बाहर स्पॉट किया गया था। उनके साथ सिद्धार्थ मल्होत्रा के अलावा कियारा आडवाणी भी नजर आई थीं। वर्क फ्रंट की बात करें तो परिणीति को आखिरी बार सूरज बड़जात्या की फिल्म ऊंचाई में देखा गया था। इस फिल्म में परिणीति के रोल को लोगों ने काफी पसंद किया था। इससे पहले परिणीति की फिल्म ‘कोड नेम तिरंगा’ रिलीज हुई थी। अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की बात करें तो एक्ट्रेस जल्द ही ‘चमकीला’ और ‘कैप्सूल गिल’ में नजर आएंगी।