बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा इन दिनों अपने रिश्ते को लेकर काफी चर्चा में है। दोनों को लेकर अलग-अलग तरह की खबरें सामने आ रही हैं। इस खबर पर मुहर तब लगी जब AAP नेता संजीव अरोड़ा ने उन्हें बधाई दी। इसके बाद सिंगर और परिणीति के को-स्टार हार्डी संधु ने इस खबर की पुष्टि की। हालांकि ये सब अचानक हो रहा है, इसलिए फैंस काफी कुछ जानने के लिए उत्सुक हैं।
Parineeti-Raghav को पंजाब में हुआ था प्यार
ईटाइम्स की खास रिपोर्ट के मुताबिक परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा बेशक साथ में पढ़े हों, लेकिन उनकी लव स्टोरी हाल ही में शुरु हुई है। दोनों पंजाब में मिले थे। परिणीति वहां शूट कर रही थीं, तभी दोनों एक दूसरे से मिले और दोनों की लव स्टोरी शुरू हुई। हालांकि ये अब भी पता नहीं चल पाया है कि इनका रिलेशनशिप कितना पुराना हो गया है। लेकिन रिपोर्ट की मानें तो दोनों कम से कम 6 महीने से रिलेशन में हैं। सूत्र ने ईटाइम्स को बताया कि बात शादी तक पहुंच गई है।
सूत्र ने कहा,”मिस्टर चड्ढा और मिस चोपड़ा ने बेशक अपने रिलेशनशिप स्टेटस के बारे में न कहा हो, आजकल एडमिट कौन करता है, लेकिन हां आप नेता ने जोड़े को बधाई दी और वो ही काफी बड़ी बात है।”
Priyanka Chopra प्रमोशन के लिए आई हैं इंडिया
उन्होंने कहा,”हां, परिणीति की कजिन प्रियंका चोपड़ा मुंबई अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट ‘सिटाडेल’ के प्रमोशन के लिए आई हैं। वो परिणीति से मिलेंगी, लेकिन ये नहीं पता कि वह राघव को मिल पाएंगी या नहीं।”
आपको बता दें कि 31 मार्च को प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक जोनस और बेटी समेत पूरे परिवार के साथ इंडिया आई हैं। जिसके बाद परिणीति-राघव की शादी की चर्चा और तेज होने लगी। हालांकि करीबी के मुताबिक ये बात तय नहीं है कि वास्तव में ये शादी हो रही है कि नहीं।