बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा इन दिनों आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा संग रिश्ते को लेकर काफी चर्चा में हैं। उनकी शादी और सगाई को लेकर तरह-तरह की खबरें आ रही हैं। हालांकि एक्ट्रेस और आप नेता ने इस मामले को लेकर चुप्पी साधी हुई है। वहीं दोनों के परिवार की ओर से भी इसपर कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। लेकिन परिणीति से जब भी शादी और सगाई को लेकर कोई सवाल किया जा रहा है तो वह ब्लश करने लगती हैं। इन दिनों वह दिल्ली और मुंबई के बीच काफी सफर कर रही हैं। जी हां! परिणीति एक बार फिर दिल्ली आ गई हैं।

बीते दिनों परिणीति दिल्ली में थीं, उस वक्त उनकी शादी और सगाई की चर्चा तेज हो गई थी। इसी बीच प्रियंका चोपड़ा इंडिया आई थीं, जिसके बाद कयास लगाए जा रहा है कि अप्रैल के पहले हफ्ते में ही शहनाई बजने वाली है। हालांकि ऐसा हुआ नहीं। अब खबर आ रही है कि राघव चड्ढा और परिणीति 10 अप्रैल को सगाई कर रहे हैं। दिल्ली एयरपोर्ट पर जब परिणीति को पैपराजी ने घेरा और ये सवाल किया तो वह शरमाते हुए आगे बढ़ गईं।

इस दौरान एक्ट्रेस ने लाल रंग का लॉन्ग स्वेटर पहना था और इसके साथ ब्लैक लेदर पैंट। इस आउटफिट को एक्ट्रेस ने ब्लैक बूट्स के साथ टीमअप किया था। बॉलीवुड पैपराजी वायरल भयानी की माने तो, परिणीति और राघव के 10 अप्रैल को दिल्ली में परिवार और करीबी दोस्तों के बीच सगाई करेंगी।

आपको बता दें कि परिणीति चोपड़ा और राघव हाल ही में डिनर डेट पर गए थे, जिसके बाद से दोनों के रिश्ते के चर्चे शुरू हो गए। इसके बाद पैपराजी ने राघव चड्ढा से शादी को लेकर सवाल किया था। जिसके जवाब में उन्होंने कहा था जब होगी आपको पता चल जाएगा। इसके अलावा परिणीति का नाम लेते ही राघव ने कहा था,”मुझसे राजनीति की बात कीजिए, परिणीति की नहीं।”

ANI की एक रिपोर्ट के मुताबिक परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा पुराने दोस्त हैं। दोनों ने लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स में एक साथ पढ़ाई की है। राघव और परिणीति एक दूसरे को सोशल मीडिया पर भी फॉलो करते हैं। वहीं कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया कि दोनों की लव स्टोरी पंजाब में शुरू हुई है, जिसे ज्यादा समय नहीं हुआ। एक्ट्रेस वहां शूटिंग के लिए गई थीं,तभी दोनों मिले और रिश्ते की नई शुरुआत हुई।