बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आप नेता राघव चड्ढा जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। कपल इसी महीने शादी रचाने वाले हैं। कपल ने अपनी शादी के लिए उदयपुर के ‘द लीला पैलेस’ को चुना है। जहां शादी और हल्दी, मेंहदी की सारी रस्में होंगी। इसी बीच बीते दिन परिणीति चोपड़ा दिल्ली पहुंच चुकी हैं। परिणीति को रिसीव करने के लिए राघव चड्ढा एयरपोर्ट पहुंचे थे। रिपोर्ट के मुताबिक 17 सितंबर को शादी की रश्में दिल्ली में शुरू हो चुकी हैं।

परिणीति राघव की शादी की रस्में हुईं शुरू

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी की रश्में दिल्ली में अरदास और शबद कीर्तन (सिख धर्म की प्रेयर) से शुरू हो चुकी हैं। इस मौके पर कपल के करीबी रिश्तेदार ही मौजूद रहे। इस रस्म के बाद 20 सितंबर को सूफी नाइट का आयोजन होगा और 23 सितंबर को कपल अपने करीबी परिवार वालों के साथ उदय के लिए रवाना होंगे। जहां शादी के अन्य फंक्शन होंगे।

इस दिन लेंगे सात फेरे

शादी के कार्ड के मुताबिक 23 सितंबर को परिणीति की चूड़ा सेरिंमनी से होगी। सुबह 10 बजे परिणीति को चूड़ा पहनाया जाएगा। इसके साथ ही 10 से दोपहर 1 बजे के बीच खाने-पीने का भी इंतजाम किया गया है। इसके बाद 23 को ही शाम में एक थीम इेवेंट हैं। जिसमें सभी 90 के दश्क वाले बॉलीवुड अंदाज में नजर आएंगे। इसके बाद 24 सितंबर को 1 बजे राघव चड्ढा की सेहराबंधी की रसम की जाएगी।

इसके बाद बारात लीला पैलेस पहुंचेगी। जहां 3.30 बजे जयमाल होगा। शाम 4 बजे फेरे होंगे और फिर 6.30 बजे विदाई होगी। इसके बाद ‘द लीला पैलेस’ के कोर्टयार्ड में एक रिसेप्शन होगा। बता दें कि शादी में परिणीति चोपड़ा डिजाइनर मनीष मल्होत्रा का डिजाइन किया हुआ लहंगा पहनेंगी।

परिणीति-राघव की सगाई

बता दें कि परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने 13 मई 2023 को दिल्ली में सगाई की थी। जिसमें प्रियंका चोपड़ा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान जैसे कई बड़े सेलेब्स और राजनेता शामिल हुए थे। खबरों की मानें तो परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की दोस्ती फिल्म ‘चमकीला’ की शूटिंग के दौरान हुई थी। वहीं एक्ट्रेस के वर्कफ्रंट की बात करें तो परिणीति चोपड़ा जल्दी ही सुपरस्टार अक्षय कुमार के साथ मूवी ‘मिशन रानीगंज’ में नजर आने वाली हैं। हाल ही में फिल्म का टीजर जारी किया गया था। यह फिल्म 6 अक्टूबर को रिलीज होगी।