बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा की सगाई हो चुकी है। दोनों की शादी की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक राघव चड्ढा के साथ वह राजस्थान में सात फेरे लेंगी।

हालांकि, इसकी अभी तक कोई अधिकारिक जानकारी नहीं मिल पाई है। एक्ट्रेस अपनी अपकमिंग फिल्मों के शूटिंग में भी बिजी हैं। इसी बीच परिणीति चोपड़ा का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें पैपराजी एक्ट्रेस से उनकी शादी को लेकर सवाल करते नजर आ रहे हैं। इस पर परिणीति चोपड़ा ने भी प्रतिक्रिया दी है।

ब्लैक सूट में नजर आईं परिणीति चोपड़ा

दरअसल हाल ही में परिणीति चोपड़ा एक अवॉर्ड फंक्शन में पहुंची थीं। जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। वीडियो में परि ने ब्लैक कलर का गाउन पहना हुआ था। इसके साथ ही कानों में बड़े गोल्डन इयररिंग्स पहने थे और बालों को खुला रखा था। साथ ही एक्ट्रेस ने हल्का मेकअप किया हुआ था, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं।

एक्ट्रेस से पैपराजी ने पूछे सवाल

वीडियो में पैपराजी से बात करते हुए परिणीति एक लिफ्ट के अंदर दिखाई दे रही हैं। वहीं एक शख्स ने उन्हें सगाई की बधाई दी तो उन्होंने उसे शुक्रिया कहा। जबकि अन्य पपराजी ने एक्ट्रेस को “शादी में बुलाना” इस पर एक्ट्रेस ने हाथ का इशारा करते हुए मुस्कुराईं और सिर हिलाया। वहीं एक पैपराजी ने उनसे उनकी मैरिड लाइफ पर सवाल किया।

पैपराजी ने परि से पूछा कि “शादी के बाद लाइफ कैसी चल रही है” तो? सुनकर हर कोई हैरान होगा। इस पर एक्ट्रेस ने रिएक्टर करते हुए कहा कि “मैंने अभी तक शादी नहीं की है। परिणीति चोपड़ा का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो पर फैंस भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। एक फैन ने लिखा- “अरे शादी अभी बाकी है।” वहीं, अन्य ने लिखा- “कब हुई शादी भाई।”

इस दिन हुई थी राघव और परिणीति की सगाई

बता दें कि 13 मई 2023 को परिणीति और राघव ने दिल्ली के कपूरथला हाउस में धूमधाम से सगाई की थी। कपल की सगाई में फिल्मी सितारों से लेकर बड़े-बड़े नेता भी शामिल हुए थे। आपको बता दें कि राघव और परिणीति की सगाई से पहले दोनों के अफेयर को लेकर काफी चर्चा हुई थी। दोनों को कई बार रेस्टोरेंट में डिनर डेट के लिए जाते हुए देखा गया था। इसके अवाला वह सगाई से पहले आईपीएल देखने भी पहुंचे थे।