जावेद अख्तर अक्सर अपने बेबाक बयान के चलते सुर्खियों में बने रहते हैं। वह लगभग हर मुद्दे पर अपनी राय रखते हैं। हाल ही में गीतकार पाकिस्तान के लाहौर में एक कार्यक्रम का हिस्सा बने थे। जहां उन्होंने मुंबई में हुआ 25/11 हमले को लेकर पाकिस्तानियों का आईना दिखाया था।

जावेद अख्तर ने कहा था कि मुंबई में हमला करने वाले आज भी पाकिस्तान में खुलेआम घूम रहे हैं। गीतकार के इस बयान की सोशल मीडिया पर काफी तारीफ की जा रही है। वहीं लेखक के इस बयान के बाद पाकिस्तानी बौखला गए हैं और वह अपने ही लोगों की आलोचना कर रहे हैं। इसी बीच जावेद अख्तर ने बताया है कि जब उन्होंने पाकिस्तानियों को आईना दिखाया तो वहां के लोगों का रिएक्शन कैसा था।

जावेद अख्तर ने बयान पर बताया पाकिस्तानियों का रिएक्शन

जावेद अख्तर ने हाल ही में दिए इंटरव्यू में बताया कि ‘मेरे बयान पर वहां सभी लोगों ने तालियां बजाई थीं। वो मेरी बात से सहमत थे। कई लोग हैं जो भारत को पसंद करते हैं और हमशे रिश्ता रखना चाहते हैं। हम देशों को अखंड मानने लगे हैं। हम कैसे मिलियन लोगों के साथ कनेक्ट करेंगे जो इंडिया से जुड़ना चाहते हैं। वहीं जब गीतकार से पूछा गया ये भारत पाकिस्तान के बीच बातचीत का सही वक्त है।’

इसके जवाब में लेखक ने कहा कि ‘इस पर बोलने की मेरी क्षमता नहीं है। लेकिन जो लोग पावर में हैं। जिनके पास पोजिशन है। वो अच्छे से समझते हैं क्या सिचुएशन है और कैसे आगे बढ़ना है। पाकिस्तानी सेना, पाकिस्तानी लोग, पाकिस्तानी संस्थान एक मत पर नहीं हैं। जो लोग देश चलाते हैं वो बेहतर जानते हैं। भारत में हम लोगों को पाकिस्तानी लोगों के बारे में सीमित जानकारी है। ऐसा ही कुछ उन लोगों के साथ भी है।’

पूजा भट्ट ने की पाकिस्तान की तारीफ

वहीं बॉलीवुड एक्ट्रेस पूजा भट्ट ‘सच को जिंदा रहने के लिए दो लोगों की जरूरत होती है। एक सच बोलने वाला और दूसरा सच सुनने वाला। एक के बिना दूसरा संभव नहीं है। अधिकांश पाकिस्तानी नागरिक, जो असाधारण रूप से सक्षम हैं, वह मिलावट रहित सच को सुन रहे हैं। इसके साथ ही खुद पर हंस भी रहे हैं।’

जावेद अख्तर पर भड़के पाकिस्तानी सेलेब्स

पाकिस्तानी एक्टर प्रोड्यूसर एजाज असलम ने ट्वीट करते हुए लिखा कि जावेद अख्तर के दिल में इतनी नफरत है तो उन्हें यहां नहीं आना चाहिए था। हमने तब भी आपको सेफली यहां से जाने दिया। आपकी बकवास को ये हमारा जवाब है। लोगों का जावेद अख्तर से यही सवाल है कि अगर उन्हें पाकिस्तान आतंकी देश लगता है तो क्यों वे उनके मुल्क गए?