Sana Javed Controversy: सानिया मिर्जा और पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक (Shoaib Malik) अपनी शादी की खबरों को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने सानिया से तलाक की खबरों के बीच पाकिस्तानी एक्ट्रेस सना जावेद से निकाह किया है। वो पाकिस्तानी टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस हैं। उन्हें ना केवल उनकी एक्टिंग बल्कि कॉन्ट्रोवर्सी के लिए भी जाना जाता है। उन पर कई एक्ट्रेस ने बुरे बर्ताव का आरोप लगा चुकी हैं, जिसके लिए वो ट्रोल्स के निशाने पर भी आ चुकी हैं। ऐसे में उनकी वेडिंग की खबरों के बीच आपको एक्ट्रेस से जुड़े फेमस विवाद के बारे में बता रहे हैं।
को-एक्ट्रेस को कहा था, ‘दो टके की मॉडल’
एक्ट्रेस और शोएब मलिक की दूसरी वाइफ सना जावेद को लेकर एक बार उनकी को-एक्ट्रेस और मॉडल मनल सलीम (Manal Saleem) ने ‘अनप्रोफेशनल’ और बुरे बर्ताव का आरोप लगाया था। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ‘ऐ मुश्त-ए-खाक’ फेम एक्ट्रेस सना जावेद पर अभिनेत्री मनल सलीम ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की थी। इसे साझा करने के साथ ही उन्होंने खुलासा किया था कि उनकी को-एक्ट्रेस सना ने उन्हें ‘दो टके की मॉडल’ कहा था। इसके बाद सना के साथ कई एक्टर्स ने अपने अनुभव को शेयर किए थे।

इस लिस्ट में एक नाम स्टाइलिस्ट वाजिद खान और एक्टर मेहनूर शेख का भी शामिल है। दोनों ने सना के साथ अपने अनुभव को साझा किया था। वाजिद खान ने इंस्टाग्राम पर लंबी-चोड़ी पोस्ट लिखी थी, जिसमें उन्होंने कहा था कि इसमें कुछ नया नहीं है। वो सना के बारे में पहले भी ऐसी चीजें सुन चुके हैं। उनका मानना था कि जो भी उनके साथ पहले काम कर चुका है। वो इससे वाकिफ है। पोस्ट में उन्होंने एक्ट्रेस से जुड़ा किस्सा सुनाया था कि एक बार उन्होंने उनका मेकअप करते हुए कुछ सलाह दी थी तो इसके बदले को वो प्रोड्यूसर के पास कर कहने लगी थीं कि वाजिद उनकी हर जगह बुराइयां करते हैं और सना जावेद उनके साथ काम करने में असहज महसूस करती हैं। ऐसे में वाजिद को काम से हटा दिया गया।
एक्टर मेहनूर शेख ने भी शेयर किया था अनुभव
इसके साथ ही पाकिस्तानी एक्टर मेहनूर शेख ने भी सोशल मीडिया पर सना जावेद के लिए पोस्ट शेयर की थी। उन्होंने पोस्ट के जरिए कहा था कि हर कोई अपने अनुभव शेयर कर रहा है। उन्होंने कहा था कि वो उनके बारे में कुछ तो नहीं कहना चाहते हैं मगर सना जावेद के व्यवहार को एरोगेंट बताया था। उन्हें रूड भी कहा था। इतना ही नहीं उन्होंने सना जावेद से जुड़ा किस्सा भी सुनाया था कि एक बार मेहनूर शेख मेकअप रूप में तीन लड़कियों के साथ बैठी थीं। तभी वहां सना आईं और कहा कि इनको बाहर निकालो क्योंकि वो इन लड़कियों के साथ बाहर नहीं बैठ सकती हैं। इसे लेकर मेहनूर ने सना पर निशाना साधते हुए आगे लिखा था कि वो भी यहां तमीज से काम करने के लिए आती हैं। जलील होने के लिए नहीं।
इन आरोपों के बाद सना जावेद सोशल मीडिया पर पाकिस्तान में ट्रोल्स के निशाने पर आ गई थीं। विवाद ने काफी तूल पकड़ लिया था। लोगों ने एक्ट्रेस को ट्रोल करने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी।
सना जावेद ने लिया था लीगल एक्शन
इतना ही नहीं, विवादों को लेकर सना जावेद ने लीगल एक्शन लेने का फैसला किया था। उन्होंने मनल सलीम को लीगल नोटिस भेजा था। उन्होंने लीगल नोटिस में लूज और डैमेज के लिए 100 मिलियन की मांग की थी। इसके साथ ही एक्ट्रेस ने इससे अपनी छवि खराब होने, मेंटल, टॉर्चर समेत कई चीजों का आरोप लगया था। गौरतलब है कि मनल और सना ने साथ में टीवी सीरियल में काम किया था।