Padma Awards 2023 : 74वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर पद्म पुरस्कारों का एलान किया गया। 9 हस्तियों को पद्म भूषण और 91 को पद्मश्री सम्मान दिया गया है। बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन (Raveena Tondon) और नाटू-नाटू गाने के संगीतकार एमएम कीरावनी (MM Keeravani) को साहित्य के क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
वहीं फेमस तबला वादक जाकिर हुसैन को पद्म विभूषण से नवाजा गया है। साउथ इंडियन सिनेमा की फेमस सिंगर वाणी जयराम को पद्म भूषण का सम्मान मिला है।
106 लोगों को किया जाएगा सम्मानित
सरकार ने इन सभी पुरस्कारों के लिए 106 लोगों का चयन किया है, जिसमें से 6 को पद्म विभूषण, 9 को पद्म भूषण से सम्मानित किया जाएगा। वहीं, 91 लोगों को पद्मश्री से नवाजा जाएगा। इस सूची में 19 महिलाएं शामिल हैं।
रवीना और एमएम कीरावाणी को पद्मश्री
बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन ने 90 के दशक में अपने अभिनय और ग्लैमर से सिनेमा जगत में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। रवीना ने साल 1991 में 17 साल की उम्र में ‘पत्थर के फूल’ फिल्म से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। रवीना टंडन ने बड़े पर्दे से लेकर छोट पर्दे तक अपने अभिनय की अलग छाप छोड़ी हैं।
वहीं बात करें एमएम कीरावाणी तो कीरावनी का पूरा नाम कोडुरी मराकथामनी कीरावनी है। वह 61 साल के हैं। उन्होंने अपने करियर में तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और हिंदी भाषा की कई फिल्मों में संगीत दिया है। वह 7 बार फिल्मफेयर अवॉर्ड और 11 बार नंदी अवॉर्ड भी जीत चुके हैं। एमएम आरआरआर के गाने नाटू-नाटू के लिए गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड समारोह में बेस्ट ऑरिजनल सॉन्ग का खिताब भी अपने नाम कर चुके हैं। इसके अलावा आरआरआर का ‘नाटू-नाटू’ गाना ऑस्कर 2023 में बेस्ट ऑरिजनल सॉन्ग कैटेगरी के लिए भी नॉमिनेट हो चुका है।
जाकिर हुसैन को पद्म विभूषण
बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब जाकिर हुसैन पद्मा सम्मान मिलेगा। इससे पहले भी साल 1998 में पद्मश्री और 2002 में उन्हें पद्म भूषण भी मिला था। जाकिर हुसैन जाने माने तबला वादक और म्यूजिक कंपोजर है।
ये हस्तियां भी शामिल
रवीना टंडन, जाकिर हुसैन और एमएम कीरावाणी के अलावा जिन्हें पद्मा सम्मान मिलेगा उनमें सिंगर वाणी जयराम और सुमन कल्याणपुर का नाम भी शामिल है। इन्हें पद्मभूषण से सम्मानित किया जाएगा। वहीं म्यूजिकल आर्टिस्ट उषा बार्ले, गजल सिंगर अमहद हुसैन और मोहम्मद हुसैन को पद्मश्री से नवाजा जाएगा।
