आजमगढ़ से बीजेपी सांसद दिनेश लाल निरहुआ बतौर लोकसभा सदस्य की शपथ ले चुके हैं। निरहुआ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने भोजपुरी भाषा और भाजपा के बीच समान्ता बताई है। इसी के साथ उन्होंने कहा है कि भोजपुरी को जल्द ही भाषा माना जाएगा।
ये वीडियो खुद निरहुआ ने भी अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो में निरहुआ कहते दिख रहे हैं,’आजमगढ़ की जनता ने चुन कर भेजा है तो आजमगढ़ के विकास, तरक्की और समस्याओं के लिए मैं काम करूंगा। भोजपुरी क्षेत्र है मेरा, तो मैं निश्चित रूप से भोजपुरी के लिए बात करूंगा। बहुत जल्द आप लोगों को ये खुशखबरी मिलेगी कि भोजपुरी को भाषा के रूप में मान्यता मिल गई है।”
वीडियो को कैप्शन में देते हुए निरहुआ ने लिखा,”भाजपा और भोजपुरी में है राष्ट्रवाद की समानता, भोजपुरी को जल्द मिलेगी भाषा के तौर पर मान्यता।” जिसके बाद तमाम यूजर्स ने उनकी खिंचाई करना शुरू कर दिया। वहीं कई लोगों ने उनकी सराहना भी की। एक यूजर ने टिप्पणी करते हुए लिखा,” जब आप भोजपुरी में अशलील गाने बनाते थे तब आपको याद नहीं आया।” वहीं सचिन नाम के यूजर ने कहा,”भोजपुरी इतनी मीठी बोली है, लेकिन आपने अशलील गीत बनाकर इसे खराब कर दिया।”
दूसरी तरफ श्रवण नाम के यूजर ने कहा,”ये हुई न बात। यही उम्मीद है आम लोगों के सुपरस्टार से। दिल जीत दिया। भोजपुरी के लिए लड़ाई लंबे समय से है। बस, अब हक मिल ही जाए। तीन लड़ाके जुटेंगे तो काम हो जाएगा।” राजीव मिश्रा ने लिखा,”बहुत लाजवाब भईया।”
आपको बता दें कि संसद के मॉनसून सत्र के पहले दिन अन्य नए सांसदों के साथ दिनेश लाल निरहुआ ने भी शपथ ली। पहले दिन निरहुआ अपने दोस्ती और साथी सांसद रवि किशन (Ravi Kishan) के साथ संसद पहुंचे थे। इस दौरान उनके चेहरे पर अलग ही खुशी थी। उनके शपथ लेते समय। क्षा मंत्री राजनाथ सिंह और पीएम मोदी भी काफी खुश नजर आए। शपथ लेने के बाद निरहुआ ने जय भारत और जय भोजपुरी बोलकर लोकसभा स्पीकर को चरण स्पर्श किया।