भोजपुरी फिल्मों में अपने गजब स्टाइल, दमदार डायलॉग और धमाकेदार एक्शन के लिए जाने जाने वाले दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ का आज (2 फरवरी) जन्मदिन है। इसी के साथ ही भोजपुरी सुपरस्टार निरहुआ 42 साल के हो गए हैं। निरहुआ आज जिस मुकाम पर हैं वह उन्हें ऐसे ही हासिल नहीं हुआ है। इसके पीछे उनकी कड़ी मेहनत है। वहीं उनके परिवार और पत्नी का सहयोग है। निरहुआ बेहद गरीब परिवार से आते थे। शुरुआत में वह काफी आर्थिक तंगियों से भी गुजरे। निरहुआ का बचपन झोपड़पट्टी में बीता है। उस वक्त राशन पानी के मामले में भी उनके घर में काफी परेशानियां होती थीं। लेकिन निरहुआ की कड़ी मेहनत और लगन ने उन्हें झोपड़पट्टी से सीधा महल में बैठा दिया। अब निरहुआ एक फिल्म के 50-50 लाख रुपए कमाते हैं।
वक्त के साथ अब निरहुआ का बैंक बैलेंस, प्रॉपर्टी, लक्जरी लाइफ मेंं भारी बढौतरी हुई। अब निरहुआ करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं। निरहुआ का मुंबई के अंधेरी में भी एक आलीशान फ्लैट है। निरहुआ के पास 4.6 करोड़ रुपए की अचल संपत्ति है जिसमें मुंबई के अंधेरी का एक आलीशान फ्लैट भी शामिल है। निरहुआ के पास 5 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति है।
करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं निरहुआ
2019 लोकसभा चुनाव के दौरान दिए गए चुनावी हलफनामे के मुताबिक दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ 5 करोड़ 93 लाख रुपए की चल-अचल संपत्ति के मालिक हैं। चुनावी हलफनामे के मुताबिक निरहुआ के पास 1 करोड़ 28 लाख रुपए की चल संपत्ति और 4 करोड़ 60 लाख रुपए की अचल संपत्ति है। इसके अलावा उस वक्त निरहुआ पर 54 लाख रुपए की देनदारी भी थी। इसके अलावा गांव में भी उनकी जमीन है। निरहुआ के पास लगभग एक करोड़ रुपए की कृषि भूमि भी है।
चमचमाती गाड़ियों का शौक रखते हैं निरहुआ, लाखों की ज्वैलरी भी है पास
निरहुआ को महंगी और चमचमाती गाड़ियों का भी शौक है। चुनावी हलफनामे के मुताबिक निरहुआ के पास रेंज रोवर और फॉर्च्यूनर जैसी कारें हैं। निरहुआ की फॉर्च्यूनर की कीमत 10 लाख रुपए और रेंज रोवर की कीमत 42 लाख रुपए बताई गई है। इतना ही नहीं निरहुआ बाइक्स के भी शौकीन हैं। ऐसे में उनके पास पल्सर बाइक भी है। चुनावी हलफनामे के अनुसार निरहुआ के पास 16 लाख रुपए से ज्यादा की ज्वैलरी भी है।
हमेशा रहते हैं अफेयर के चर्चे, पर शादीशुदा हैं निरहुआ
निरहुआ की जोड़ी आम्रपाली दुबे के साथ ऑनस्क्रीन हिट है। ऐसे में खबरें रही हैं कि दोनों रिलेशनशिप में हैं। खबरें तो ये भी रहीं कि दोनों जल्दी शादी भी कर सकते हैं। लेकिन निरहुआ तो पहले से शादीशुदा हैं। निरहुआ की पत्नी का नाम हैं मंशा। इस बारे में खुद निरहुआ की मां ने एक वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में बताया था। दिनेश लाल यादव की मां चंद्रज्योति देवी ने बताया था कि साल 2000 में बेटे निरहुआ की शादी हुई। दिनेश लाल यादव की पत्नी एक होममेकर हैं और इतने बड़े भोजपुरी सुपरस्टार की पत्नी होने के बावजूद लाइम लाइट से दूर रहती हैं। वहीं दिनेश लाल यादव के दो बेटे भी हैं आदित्य और अमित। दोनों बच्चे अपनी मां के साथ मुंबई में ही रहते हैं।