Female fans throws bra for Nick Jonas: प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस इन दिनों तलाक की अफवाहों को लेकर चर्चा में हैं। वहीं दूसरी ओर अफवाहों से दूर देसी गर्ल ने जोनस ब्रदर्स के लाइव कॉन्सर्ट में पहली बार शिरकत की। हॉलीवुड के जाने-माने सिंगर निक जोनस की बड़ी तादाद में लड़कियां फैन हैं। यही कारण है कि निक जोनस के कॉन्सर्ट में भी भारी संख्या में फीमेल फैन्स ने शिरकत की। कॉन्सर्ट में निक को स्टेज पर गाना गाते देख एक फीमेल फैन इतनी क्रेजी हो गई कि उन पर ब्रा फेंक दी। इसके बाद प्रियंका चोपड़ा का रिएक्शन काफी हैरान कर देने वाला था। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
वीडियो में देख सकते हैं कि प्रियंका चोपड़ा फैन्स के पास से गुजर रही हैं और निक जोनस स्टेज पर परफॉर्मेंस दे रहे हैं। तभी अचानक से एक फीमेल फैन ब्रा निक के पास स्टेज की ओर फेंकती है। हालांकि प्रियंका चोपड़ा ब्रा को उठाकर साथ ले जाती हैं। प्रियंका ने खुद इंस्टाग्राम स्टोरी पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा-‘पति के फैन का संदेश लिया और उसे उन्हें देकर खुश हूं।’ इस वीडियो में प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनस को भी टैग किया है। जिस वक्त फैन ने ‘ब्रा’ फेंकी उस दौरान प्रियंका के साथ निक जोनस के माता-पिता डेनिस जोनस- पॉल केविन जोनस और भाई फ्रैंकिन जोनस भी थे।
देखें कॉन्सर्ट के वीडियोज-
https://www.instagram.com/p/BvsumzqD8zZ/
https://www.instagram.com/p/BvrecnMDCK0/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=embed_video_watch_again
हाल ही में कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस तलाक लेने वाले हैं। हालांकि ‘क्वाटिंको’ एक्ट्रेस की टीम ने इन अफवाहों को आधारहीन करार दिया है। करियर की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी अपकमिंग बॉलीवुड फिल्म ‘द स्काई इज पिंक’ की शूटिंग में बिजी हैं। फिल्म का निर्देशन सोनाली बोस कर रही हैं। फिल्म में प्रियंका के अलावा दंगल गर्ल जायरा वसीम और फरहान अख्तर भी लीड भूमिका में हैं। फिल्म 11 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।