न्यूज 18 इंडिया की लाइव डिबेट में अमिश देवगन के सामने संबित पात्रा और कांग्रेस नेता अभय दुबे के बीच तीखी बहस हुई। पिछले दिनों भारतीय हॉकी टीमों के टोक्यो ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन के बाद राजीव गांधी खेल रत्न का नाम महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद खेल रत्न सम्मान करने का फैसला लिया गया।
ऐसे में इस बीच कहा जाने लगा कि लगे हाथ नरेंद्र मोदी स्टेडियम का नाम भी बदल दिया जाना चाहिए। इसको लेकर डिबेट में कांग्रेस और बीजेपी के बीच तथ्यों की टक्कर देखने को मिली। जिसके बाद संबित पात्रा ने एक एक कर गांधी नेहरू परिवार पर रखी सरकारी योजनाओं के नाम बताने शुरू कर दिए। संबित पात्रा ने लाइव डिबेट में एक ही सांस में ढेरों नामों का उल्लेख करना शुरू किया।
संबित पात्रा ने कहा- ‘नेशनल स्टेडियम और पार्क गांधी परिवार के नाम पर है, 39 हॉस्पिटल और मेडिकल इंस्टिट्यूट गांधी परिवार के नाम पर है। 37 इंस्टिट्यूशन्स और फेस्टिवल्स गांधी परिवार के नाम पर है। 74 रोड़ बिल्डिंग गांधी परिवार के नाम पर है। और जो स्पोर्ट्स इवेंट्स और टूर्नामेंट गांधी परिवार के नाम पर है अब उनको मैं पढ़ रहा हूं, – जवाहर लाल नेहरू गोल्ड कप फुटबॉल टूर्नामेंट, जवाहरलाल नेहरू हॉकी टूर्नामेंट।’
संबित यहीं नहीं रुके- ‘जवाहर लाल नेहरू कप क्रिकेट, इंदिरा गांधी गोल्ड कप टूर्नामेंट, इंदिरा गांधी हॉकी इंटरनेशनल टूर्नामेंट, राजीव गांधी गोल्ड कम कबड्डी टूर्नामेंट, राजीव गांधी सद्भवना रन, राजीव गांधी फेडरेशन बॉक्सिंग चैंपियनशिप, राजीव गांधी आर्टिसिटिक जिमनास्टिक, राजीव गांधी कबड्डी मीट, राजीव गांधी स्केटिंग चैंपियनशिप’।’
तभी शो के एंकर अमिश देवगन मुस्कुराने लगे और संबित को रोकने लगे। लेकिन संबित ने कहा कि उन्हें कुछ सेकेंड्स और दीजिए। संबित आगे भी धड़ाधड़ नामों की झड़ी लगाते गए। ये देख कर अमिश देवगन और कांग्रेस नेता अभय दुबे सुनते रह गए। वहीं कांग्रेस नेता खीझते हुए भी नजर आए।
अमिश संबित के रुकने पर कहते हैं- मुझे तो लग रहा था कि आपने तो रट रखे हैं नाम। लेकिन वो कह रहे हैं कि राजीव गांधी युवाओं से जुड़े हुए थे, आधुनिक भारत से जुड़े हुए थे। इसलिए, आप कोई और अवॉर्ड ले आते। तभी अभय दुबे बीच में बोलने लगते हैं। इस पर अमिश टोकते हुए कहते हैं- ‘अरे रुकिए, थोड़ा आज तो आपको संबित से शिकायत ही नहीं होनी चाहिए, आपके इतने नेताओं का इन्होंने नाम ले लिया है।’