बिहार में हुई भाजपा एनडीए ने जीत को लेकर लोक गायिका नेहा सिंह राठौर लगातार कटाक्ष कर रही हैं। वो एक के बाद एक ट्वीट करते हुए भाजपा और नीतीश कुमार की सरकार पर सवाल खड़े कर रही हैं। अब उन्होंने अपने गीत के जरिए बिहार के लोगों का जिक्र करते हुए एक बार फिर सरकार को घेरा है।

उन्होंने इस गाने को एक्स पर पोस्ट किया है, जिसके कैप्शन में इसके बोल लिखे हैं, जो हैं- हमरे बिहरियन के कौनो ना ठिकाना, कहि के मजदूर ताना मारेला जमाना…” वो इस गाने में बिहार के उन लोगों के बारे में बात कर रही हैं जो नौकरी के लिए दूसरे शहर या राज्य में जाकर बसते हैं और घर में उनकी पत्नियां इंतजार करती हैं।

इसके बाद नेहा ने एक वीडियो शेयर किया, जिसके कैप्शन में लिखा है- “बिहार कब तक देश का लेबर चौराहा बना रहेगा? नीतीश कुमार कब तक मजदूरों के सप्लायर और ठेकेदार बने रहेंगे?” साथ ही वीडियो में वो कह रही हैं, “बिहार चुनाव निपट गया, चुनाव आयोग का प्लान सफल रहा। मन मुताबिक वोट जोड़े और घटाये गए। आदेशानुसार प्रत्याशी हराये और जिताये गए। सारा तमाशा हुआ, लेकिन सबसे जरूरी सवाल जस का तस है। बिहार आखिर कब तक भारत का लेबर चौराहा बना रहेगा।”

नेहा ने आगे कहा, “कब तक बिहार के लोग दूसरे राज्यों में सिर पर बोरी लादकर घूमते रहेंगे? अपने गांव में सम्मान के लिए लड़ जाने वाले बिहार वासी कब तक दूसरे राज्यों में अलग-अलग वजहों से अपमानित होते रहेंगे? अरे कब शर्म आएगी नीतीश कुमार को और कब कारखाना लगेगा बिहार में? अस्पतालों के बाहर बिना इलाज कब तक मौतें होंगी? जहरीली शराब पीकर मर जाना कब तक बिहारियों का नसीब रहेगा? रोजगार मांगने पर लाठी मारने का रिवाज कब बंद होगा? कोई जवाब है?”

यह भी पढ़ें: ऐश्वर्या राय ने छुए पीएम नरेंद्र मोदी के पैर, कहा- सिर्फ एक धर्म है…

यह भी पढ़ें: ‘बड़े भाई और परिवार…’, धर्मेंद्र के हालचाल लेने पहुंचे शत्रुघन सिन्हा, हेमा मालिनी संग मुलाकात की तस्वीर की शेयर

नेहा ने कहा, “मैं जानती हूं बिहार वासी भोले हैं, सरकारों की चालाकी नहीं समझते। गरीब इतने हैं कि 4-5 हजार उनके लिए बड़ी रकम होती है। मगर उनकी बदहाली का जिम्मेदार कौन है? मैं कैसे मान लूं कि बिहार के लोग खुद बदहाल रहना चाहते हैं। क्या ये सही नहीं है कि बिहार के लोगों को मजदूर बनाए रखने के लिए गहरी साजिश रची गई। क्या मुख्यमंत्री सच में इस साजिश को नहीं समझ पाए या वो खुद ही साजिशकर्ता हैं?” मैं कैसे मान लूं कि बिहार के लोगों को मजदूर बनाए रखने का सबसे बड़ा ठेका नीतीश कुमार ने नहीं लिया है…” इससे पहले भी नेहा सिंह राठौर ने इसी तरह सरकार पर भी तंज कसा था। पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…