‘यूपी में का बा’ , ‘बिहार में का बा’ और ‘एमपी में का बा’ के बाद लोक गायिका नेहा सिंह राठौर ने ‘देसवा में का बा’ गाया है। लोकसभा चुनाव की चर्चा के बीच नेहा लगातार भाजपा पर निशाना साध रही हैं। इसके साथ ही अब उनका ये नया गाना आया है, जिसके लिए उन्हें ट्रोल भी किया जा रहा है। नेहा के गाने पर अब लोग एक बार फिर उनकी तुलना मिया खलीफा से कर रहे हैं।

नेहा ने X (पूर्व में ट्विटर) पर अपना एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह ये नया गीत गा रही हैं। इसके बोल हैं, “अरे दुनियाभर में शोर बा, चौकी दरवा चोर बा, चंदा लेके धंधा देवे बड़का रिश्वतखोर बा। का बा अरे देसवा में का बा? अरुणाचल में चीन के दावा होखत बारमबार बा, अरुणाचल में चीन के दावा होखत बारमबार बा, कुछ भी पूछो एक ही उत्तर नेहरू जी में द्यार बा। का बा अरे… मणिपुर हिंसा के साहिब कइले दरकिनार बा.. मणिपुर हिंसा के साहिब कइले दरकिनार बा, नारीशक्ति के दुश्मन भैया मोदी के परिवार बा। का बा अरे देसवा में का बा।”

इसके साथ ही नेहा ने अपने गाने में इलेक्टोरल बॉन्ड घोटाला आदि का जिक्र भी किया है। नेहा ने अपने गीत के साथ ये भी बताया है कि ये ‘देसवा में का बा’ का पहला पार्ट है। इसका मतलब ये कि वह इसके अलावा अपने दूसरे गाने से भी सरकार पर निशाना साधने वाली हैं। हमेशा की तरह नेहा को इस बार भी ट्रोल किया जा रहा है।

यूजर्स के रिएक्शन

नेहा की पोस्ट पर लोग मिया खलीफा की तस्वीर पोस्ट करते हुए पूछ रहे हैं ‘का बा’। वहीं कुछ लोगों ने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ से इस मामले में संज्ञान लेने को कहा है। एक यूजर ने मिया खलीफा और नेहा की तस्वीर का एक स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए लिखा, “वो पूछना ये था काबा भौजी कि आखिर ये रिश्ता क्या है? कही तुम…” एक यूजर ने उन्हें प्रोपगेंडा स्पेशलिस्ट भी बताया है।”

नेहा ने एक और वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह शीशे के आगे तैयार हो रही हैं और ‘साहेब चंदा चोर बाड़े’ गा रही हैं। ये उनका नया गीत है, जिससे वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी सरकार पर निशाना साध रही हैं।

नेहा ने एक अन्य पोस्ट में नरेंद्र मोदी का एक बयान शेयर किया है और लिखा, “इसे पढ़िए और अपना सिर पीट लीजिए। मोदीजी कह रहे हैं कि आपके अधिकारों ने पिछले 75 सालों में देश को कमजोर कर दिया है। अब अगले 25 सालों तक आपको अपने अधिकारों का बलिदान देकर कड़ी तपस्या करनी होगी। यही होता है जब एक ग़लत आदमी सत्ता के शीर्ष पर बैठ जाता है। ऐसा है मोदीजी, हमारा देश किसी अंबानी-अदानी की तिजोरी नहीं है कि आप लोगों का खून-पसीना और अधिकार छीनकर उसे और मजबूत बनाने पर तुले हैं। देश के लोगों के पास जितने अधिकार होंगे, वो उतना सशक्त होंगे और देश उतना ही मजबूत होगा। इमारत की ईंटें जितनी मजबूत होंगी, इमारत उतनी ही बुलंद होगी। देश के लोग उतने भी मूर्ख नहीं हैं जितना आप उनको समझते हैं। लोग सच्चाई जान चुके हैं। देश घोटालों से कमजोर होता है और इलेक्टोरल बॉण्ड घोटाला आधुनिक भारत का सबसे बड़ा घोटाला है।”