लोक गायिका नेहा सिंह राठौर अक्सर भाजपा सरकार पर निशाना साधती रहती हैं। नेहा ‘यूपी में का बा’ गाने से मशहूर हुई थीं और इसके बार उन्होंने ‘एमपी में का बा’, ‘बिहार में का बा’ और ना जाने इस तरह के कितने गाने बनाए। अब उन्होंने एक बार फिर सरकार पर कटाक्ष करते हुए एक गीत बनाया और गाया है, जिसमें वो साफ-साफ कह रही हैं सरकार बनाने के लिए हिंदू और मुसलमान को लड़वाया जाता है, दंगे और हिंसा करवाई जाती है।

नेहा सिंह ने कुछ घंटे पहले ही इस गाने को अपने X (ट्विटर) पर शेयर किया है। कैप्शन में नेहा ने लिखा है, “हिंदू और मुसलमान को लड़वायेंगे तब ये आएंगे।” साथ में पीएम मोदी को भी टैग किया है।

नेहा के गाने के बोल हैं-

ओ हिंदू खतरे में है कहकर डराएंगे,
ओ जी चुपके से दंगा हिंसा भड़काएंगे तब ये आएंगे
ए जी चुपके से दंगा हिंसा भड़काएंगे तब ये आएंगे

औरंगजेब की कब्र खुदवाएंगे
और मस्जिद पर भगवा ये लहराएंगे
और ईद पर नमाज जब ये रुकवाएंगे
तब ये आएंगे…

बीफ कंपनियों से चंदा लेने जाएंगे
इलेक्टोरल बॉन्ड घोटाला ये छुपाएंगे
गाय के नाम पर मॉब लिंचिंग कर जाएंगे
तब ये आएंगे….

हिंदू और मुसलमान लड़वाएंगे तब ये आएंगे
ए जी चाइना को पीठ ये दिखाएंगे
और ट्रंप का चरण चाट जाएंगे
और नेहरू को जिम्मेदार ठहराएंगे तब ये आएंगे

आएंगे, आएंगे, आएंगे हां ये आएंगे
हां ये आएंगे आएंगे…..हिंदू और मुसलमान लड़वाएंगें…

बता दें कि राणा संगा के विवादित बयान के बाद करणी सेना आगरा में प्रदर्शन कर रही है। इसे लेकर नेहा सिंह राठौर ने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है। प्रदर्शन का वीडियो शेयर करते हुए नेहा ने लिखा है, “कुछ दशक पहले बिहार में हर जाति की अपनी सक्रिय सेना हुआ करती थी…नरसंहार हुआ करते थे। अब उत्तर प्रदेश भी उसी रास्ते पर चल पड़ा है। शिक्षा, स्वास्थ्य, रोज़गार और जनकल्याण के मुद्दे बहुत पीछे छूट चुके हैं। ये नया यूपी है… इसे आपने बनाया है..आप जिम्मेदार हैं।”

बता दें कि हाल ही में नेहा सिंह राठौर ने बागेश्वर धाम वाले धीरेंद्र शास्त्री का एक वीडियो पोस्ट करते हुए उन्हें पीएम नरेंद्र मोदी का मौसेरा भाई बताया है। नेहा सिंह राठौर के पोस्ट पर हमेशा की तरह कुछ लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं तो कुछ उनकी बात से सहमत हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…