Samantha To Deepika Actresses who played the role of mothers: सामंथा रुथ प्रभु (Samantha Ruth Prabhu) को लेकर बीते कुछ दिनों से मीडिया में खबरें थीं कि वो अपकमिंग वेब सीरीज ‘सिटाडेल’ (Citadel) के इंडियन वर्जन में प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) की मां का रोल निभाने वाली हैं। ये सुनने में काफी शॉकिंग है। लेकिन अब एक्ट्रेस ने इस पर मुहर लगा दी है। वो इसमें मां के किरदार में दिखेंगी। लेकिन ये कोई पहली बार नहीं है कि कोई हीरोइन पर्दे पर अपने सेम एज ग्रुप के को-एक्टर की मां बन रही हैं। उनसे पहले भी कई एक्ट्रेसेस रही हैं। आइए जानते हैं…
नरगिस दत्त
80 के दशक की बेहतरीन फिल्मों में से एक ‘मदर इंडिया’ में नरगिस दत्त और सुनील दत्त की एक्टिंग को काफी पसंद किया गया था। जहां रियल लाइफ में वो पति-पत्नी थे वहीं, इस मूवी में कपल ने मां-बेटे का रोल निभाया था।
रीमा लागू
बॉलीवुड में मां के किरदार के लिए फेमस 90 के दशक की एक्ट्रेस रीमा लागू ने ‘वास्तव’ (Vastav) में संजय दत्त (Sanjay Dutt) की मां का रोल प्ले किया था। दोनों की उम्र में केवल करीब एक साल का ही फासला था।
दीपिका पादुकोण
दीपिका पादुकोण ने फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ (Brahmastra) में रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की मां का रोल प्ले किया था। जबकि वो उनसे उम्र में 3 साल छोटी हैं। दोनों के अफेयर की खबरें भी खूब रही है। बहरहाल, फैंस ‘ब्रह्मास्त्र’ के दूसरे पार्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
शीबा चड्ढा
एक्ट्रेस शीबा चड्ढा ने शाहरुख खान की मां का रोल प्ले किया है। दोनों को मां-बेटे के किरदार में फिल्म ‘जीरो’ (Zero) में देखा गया था। एक्ट्रेस किंग खान से उम्र में लगभग 7 साल छोटी हैं।
शेफाली शाह
शेफाली शाह ने अक्षय कुमार की मां का किरदार निभाया है। दोनों अमिताभ बच्चन के साथ फिल्म ‘वक्त’ में दिखे थे। इनकी उम्र में करीब 5 साल का अंतर है। एक्ट्रेस खिलाड़ी कुमार से छोटी हैं।
विद्या बालन
विद्या बालन ने फिल्म ‘Paa’ में अभिषेक बच्चन की मां का रोल निभाया था। जबकि वो एक्टर से 3 साल छोटी हैं। हालांकि, फिल्म में दोनों के किरदार को काफी पसंद किया गया था।
अनुष्का शेट्टी
साउथ एक्ट्रेस अनुष्का शेट्टी ने फिल्म ‘बाहुबली’ में प्रभास की मां और लेडी लव का रोल प्ले किया था। इसके दोनों ही पार्ट्स को काफी पसंद किया गया था। अनुष्का शेट्टी और प्रभास के अफेयर की खबरें मीडिया में खूब रही हैं। रियल लाइफ में दोनों अब तक सिंगल हैं।
सोनाली कुलकर्णी
एक्ट्रेस सोनाली कुलकर्णी, सलमान खान से करीब 9 साल छोटी हैं। उन्होंने फिल्म ‘भारत’ (Bharat) में ‘भाईजान’ की मां का किरदार निभाया था।