Nag Panchami Bhojpuri Bhakti Song: सावन के महीने में भोजपुरी के एक से बढ़कर एक गाने रिलीज किए जा रहे हैं। खेसारी लाल के गानों ने तो धमाल ही मचा रखा है। ऐसे में आज नाग पंचमी मनाई जा रही है, जिस मौके पर खेसारी लाल का भोजपुरी भक्ति गाना वायरल हो रहा है। उनके इस वीडियो सॉन्ग को मिलियन्स में व्यूज मिले हैं, जिसके बोल ‘बेदर्दा दर्द देले बा’ है। इसमें वो खुशी सिंह के साथ गर्दा उड़ाते हुए नजर आ रहे हैं। सावन की नाग पंचमी के मौके पर खेसारी का भोजपुरी वीडियो सॉन्ग दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है।

खेसारी लाल यादव का भोजपुरी सावन सॉन्ग ‘बेदर्दा दर्द देले बा’ को सारेगामा हम भोजपुरी के यूट्यूब चैनल से जारी किया गया है। इस भोजपुरी भक्ति गाने में खेसारी लाल के का साथ खुशी सिंह भी हैं, जो भोलेनाथ की भक्ति में लीन नजर आ रही हैं और उनके साथ खेसारी लाल की केमिस्ट्री भी खूब जम रही है। दोनों कलाकारों ने अपने अभिनय और डांस मूव्स से अच्छा प्रदर्शन किया है। स्क्रीन पर उनकी जोड़ी को पसंद किया जा रहा है। वीडियो में देखने के लिए मिल रहा है कि खुशी कांवड़ लेकर जाती हैं लेकिन वो थक जाती हैं, जिस पर वो खेसारी से कहती हैं कि उनसे नहीं चला जा रहा है। इस पर एक्टर उनसे कहते हैं कि जिसने दर्द दिया है वो ही हरेगा। नाग पंचमी के मौक पर इस भोजपुरी सॉन्ग ने भक्तिमय माहौल बना दिया है और ये यूट्यूब पर छाया हुआ है।

देखिए खेसारी लाल का भोजपुरी सॉन्ग ‘बेदर्दा दर्द देले बा’

भोजपुरी गाना ‘बेदर्दा दर्द देले बा’ के बोल

ढोवतानी कांवर के भार ये पिया
चढ़े के बा सुइया पहाड़ा ये पिया -2
गांवे रोडा पड़ल पावें फोडा पड़ल
अब हमरा से चलल ना जाई हो

बेदर्दा दर्द देले बा उहे नू दी दावी हो 2

अंतरा 1

कब दिहे दर्शन हमके भोले दानी
आईल बानी फर्स्ट बहुते कष्ट में बानी

चला बाबा पे मुड़ी पटाखा
कल सोमारि हा अउरी झटाका

बावे पीड़ा बेजोड़ नाहीं उठता गोड़
राजा करा न कौनो उपाय हो

बेदर्दा दर्द देले बा उहे नू दी दावाई हो 2

अंतरा 2

कृष्णा बेदर्दी ए हो पिया खेसारी
धरल जाई जल छलके पारा पारी

ए रानी आयबु ना खाली लावट के
बोला भोला के नमवा रात के

दुःख घढ़ल जाता पांव भरल जाता
तू ता ओहू में देला अगुताई हो

बेदर्दा दर्द देले बा उहे नू दी दावी हो 2

भोजपुरी सावन सॉन्ग ‘बेदर्दा दर्द देले बा’ को 3 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है। इस भोजपुरी गाने को खेसारी लाल यादव के साथ ही प्रियंका सिंह ने गाया है। दोनों की आवाज में ये काफी मधुर सॉन्ग लग रहा है। भोजपुरी गाने के लिरिक्स कृष्णा बेदर्दी ने लिखे हैं और म्यूजिक आर्या शर्मा ने दिया है। वीडियो का निर्देशन बिभांशु तिवारी ने किया है।

‘गेरुआ कलर’, सावन में छाया खेसारी लाल यादव का नया भोजपुरी सॉन्ग, यूट्यूब पर कर रहा ट्रेंड