देश में काफी समय से फार्मर्स बिल को लेकर सरकार के खिलाफ किसानों का प्रदर्शन चल रहा है। इस बीच क्रिकेटर युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह का आपत्तिजनक बयान भी सामने आया था जिसके बाद  उनकी काफी निंदा हुई थी। यहां तक की बेटे युवराज ने भी अपने पिता के उस बयान से किनारा किया था और अपने पिता की तरफ से माफी मांगी थी। अब इस पर महाभारत के एक्टर मुकेश खन्ना का रिएक्शन भी सामने आया है। युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह के उस बयान पर बुरी तरह बिफरते हुए उन्होंने कहा है कि इस शख्स को पीटना चाहिए।

मुकेश खन्ना ने युवराज के पिता के बयान को लेकर कहा- ‘एक शख्स है जिसका नाम है-योगराज सिंह। मैं इनका ‘शख्स’ कहकर अपमान नहीं करना चाहता था क्योंकि ये हमारे हरदिल अजीज क्रिकेटर युवराज सिंह के फादर हैं। पर उन्होंने हमारे लोगों का अपमान जिस अंदाज में किया है, इस वजह से उन्हेंऔर बुरी तरह से संबोधित किया जाना चाहिए। उसके हकदार हैं ये।’

मुकेश खन्ना ने आगे कहा- ‘बहुत से लोग उनके खिलाफ बोल चुके हैं, बहुत लोग मारना चाहते हैं इनको। इन्होंने हिंदुओं के लिए बोला है बुरा। हर किसी को पता है, हर सरदार भाई को पता है कि हिंदु भाई उनके ही हैं। ऐसा शख्स अपमान कर रहा हैं हिंदुओं का-पकड़कर इसको मारना चाहिए। पर हिंदुस्तान सहिष्णु है। कैसी कैसी चीजें टीवी में दिखाई जाती हैं- हिंदुओं में ऐसा होता है वैसा होता है, इतने करोड़ देवी देवता हैं।’

मुकेश खन्ना आगे बोले- ‘मैं पहले भी कह चुका हूं और फिर से कहना चाहूंगा- हिंदू धर्म हाथी है हाथी। चलता रहता है अपनी शान पर। आप लोग भौंकते रहते हो उसके पीछे जाकर? हो सकता है कि शराब के नशे में ये शख्सबोल गए हैं। उन्हें अपने लड़के युवराज की इमेज की भी फिक्र नही रही? युवराज ने भी कितने अच्छे से कहा कि मैं इनके स्टेटमेंट के साथ नहीं हूं।’