उत्तर प्रदेश समेत पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के नतीजे आने लगे हैं। उत्तर प्रदेश में भाजपा 273 सीटों से आगे चल रही है, वहीं सपा दूसरे नंबर पर है। जबकि पंजाब में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आप पार्टी ने जीत हासिल कर ली है।
इसी बीच क्रिटिक और बॉलीवुड एक्टर कमाल आर.खान की टिप्पणी भी जारी है। चुनाव के नतीजों को लेकर एक्टर सुबह से कई ट्वीट कर चुके हैं।पंजाब में आम आदमी पार्टी की जीत पर केआरके ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह पर निशाना साधा है।
उन्होंने लिखा, ”आज मोदी जी और अमित शाह जी को चार राज्यों में जीतने की खुशी से ज्यादा, अरविंद केजरीवाल की पंजाब जीत के लिए दुखी होना चाहिए। क्योंकि केजरीवाल 50 गुना ज्यादा मजबूत हो चुके हैं। अब वो अन्य सभी राज्यों में चुनाव लड़ने के लिए पंजाब से करोड़ों रुपये जमा कर सकते हैं।” उनके ट्वीट पर लोगों ने कमेंट्स करना शुरू कर दिया है।
शिवम शर्मा नाम के एक यूजर ने लिखा, पंजाब से पैसा? आप गलत हैं, दिल्ली पंजाब से ज्यादा अमीर है। मेरा राज्य पंजाब इतना कर्ज में डूबा है कि मजाक भी नहीं कर सकते हैं।” मिंटू नाम के यूजर ने लिखा,”लिख लो मेरी बात ये कहीं नहीं जाएगा यहीं रहेगा और कचड़ा फैलाते रहेगा।”
केआरके पिछले कई दिनों से दावा कर रहे थे कि यूपी में योगी आदित्यनाथ नहीं जीतेंगे। लेकिन अब जब उनका दावा गलत होता दिख रहा है तो उन्होंने ईवीएम में गड़बड़ी का आरोप लगाया है। उन्होंने लिखा है, ”मैं अब तक यही सोचता था कि सिर्फ एक राज्य UP में 7 चरणों में चुनाव क्यों कराया जा रहा है! आज पता चला कि ऐसा इसलिए कराया गया, ताकि नेता अगले चरण के चुनाव में व्यस्त रहें और पिछले चरण की EVM मशीनें बदली जाती रहें! Election commission बढ़िया खेल गया!”
इस ट्वीट पर भी यूजर्स उनके जमकर मजे ले रहे हैं। नीरज मिश्रा नाम के यूजर ने लिखा, ”ये बताओ इंडिया कब छोड़ रहे हो।” अन्य यूजर ने लिखा अब ये दुबई में बैठा है, इसकी भारत आने की हिम्मत नहीं है।