भोजपुरी सुपरस्टार, सिंगर और बीजेपी एमपी मनोज तिवारी (Manoj Tiwari) हाल ही में दूसरी बार पिता बने हैं। दूसरी पत्नी से उन्हें बेटी हुई है। 49 साल की उम्र में पिता बनने की खुशी उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर जगजाहिर की थी। वहीं अब मनोज तिवारी ने अपनी दूसरी पत्नी और शादी को लेकर खुलासा किया है। 8 महीने पहले लॉकडाउन के बीच में मनोज तिवारी ने दूसरी शादी की। उन्होंने खुलासा कर बताया कि इसके पीछे उनकी बेटी का हाथ है। मनोज ने बताया कि बेटी जिया ने अपने पिता को दूसरी शादी की सलाह दी।
मनोज तिवारी ने कहा कि सुरभि और मैं अप्रैल के महीने में Lockdown के बीच शादी के बंधन मे बंधे थे। वह मेरे एडमिनिस्ट्रेटिव वर्क में मेरी मदद करती थीं। वह सिंगर भी हैं जो कि मेरी एक म्यूजिक वीडियो में भी गा चुकी हैं। मेरी बेटी जिया ने हमें सलाह दी थी कि सुरभि और मुझे शादी के बंधन में बंधना चाहिए। सुरभि और जिया की आपस में काफी पटती है।
मनोज ने आगे अपनी पहली शादी को लेकर कहा कि रानी के साथ मैं अलग हो गया था लेकिन जिया के साथ मैं हमेशा टच में रहा। वह रानी के साथ ही मुंबई में रहती है। रानी और मेरे बीच कोई कड़वाहट नहीं है। उनके कहने पर हम अलग हुए थे। तब मैं काफी टेंशन में था।
मनोज तिवारी ने आगे बताया कि – छोटी बेटी के जन्म के बाद से ही उनकी बड़ी बेटी बहुत खुश है। ऐसे में वह ही छोटी बेटी का नाम रखेगी। उन्होंने कहा जिया जब वापस आएगी उसके बाद ही वह नामकरण करेगी छोटी बेटी का। फिलहाल दोनों बहनों की मुलाकात नहीं हुई है। बस वीडियो कॉल पर दोनों ने एक दूसरे को देखा था। पर वीडियो की बात अलग और आमने सामने वाली बात कुछ और होती है।
बता दें, 30 दिसंबर को मनोज तिवारी दूसरी बार पिता बने। उन्होंने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर कर ईश्वर का शुक्रिया कर लिखा-मुझे बेटी हुई है, जय जगदंबे। खबरें हैं कि बुधवार को ही मनोज तिवारी को बेटी हो गई थी। लेकिन सुबह गुरुवार को इस बारे में खबर सामने आई।