प्रियंका चोपड़ा और परिणीति चोपड़ा की कजिन सिस्टर एक्ट्रेस मन्नारा चोपड़ा को लेकर दुखद खबर सामने आ रही है कि उनके पिता का निधन हो गया है। उन्होंने 16 जून को 72 साल की उम्र में अपनी अंतिम सांस ली। वह और उनका परिवार रमन हांडा की मौत के बाद टूट गया है। टाइम्स नाउ के मुताबिक, रमन कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। रमन हांडा दिल्ली उच्च न्यायालय में वकील थे। पिता के निधन की जानकारी खुद मन्नारा ने शेयर की है। उन्होंने एक पोस्ट शेयर कर पिता की मौत पर दुख जताते हुए फैंस को ये दुखद जानकारी दी है। वह पिता के निधन के बाद पीड़ा में हैं। अपना दर्द भी बयां किया है।
मन्नारा चोपड़ा ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर पिता को लेकर एक पोस्टर शेयर किया है, जिसमें उनके निधन से लेकर अंतिम संस्कार तक की जानकारी शेयर की है। एक्ट्रेस ने अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, ‘बहुत दुख और पीड़ा के साथ, हम अपने प्यारे पिता के निधन की जानकारी दे रहे हैं, जो 16/06/2025 को हमें छोड़कर चले गए। वह हमारे परिवार की ताकत के लिए एक पिलर थे।’ इस पोस्ट में मन्नारा ने पिता के अंतिम संस्कार की भी जानकारी दी। रमन हांडा का अंतिम संस्कार 18 जून को दोपहर 1 बजे मुंबई के अंधेरी पश्चिम में अंबोली के श्मशान घाट पर होगा। रमन राय हांडा के परिवार में उनकी पत्नी कामिनी चोपड़ा हांडा और बेटियां मन्नारा और मिताली हैं।

आपको बता दें कि रमन हांडा, प्रियंका चोपड़ा और परिणीति चोपड़ा के फूफा लगते थे। उनकी शादी प्रियंका और परिणीति की बूआ कामिनी चोपड़ा से हुई थी। मन्नारा, दोनों एक्ट्रेस की बूआ की बेटी हैं। इस लिहाज से वह उनकी कजिन हुईं।
मन्नारा चोपड़ा का करियर
मन्नारा चोपड़ा ने बॉलीवुड में फिल्म ‘जिद’ से करियर की शुरुआत की थी। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर असफल रही थी। इसके बाद उन्होंने साउथ फिल्म इंडस्ट्री का रुख किया। यहां पर वह ‘थिक्का’, ‘दुष्ट’ और ‘सीता’ जैसी फिल्मों में नजर आईं। यहां भी खास पहचान ना मिल पाने के चलते अभिनेत्री ने सलमान खान के शो ‘बिग बॉस 17’ का सहारा लिया। इसमें उन्होने काफी लाइमलाइट बटोरी। वह शो की ट्रॉफी तो नहीं जीत पाईं लेकिन, वह काफी पॉपुलर रहीं। उन्होंने रियलिटी कुकिंग शो लाफ्टर शेफ्स – अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट सीजन 2 में भी हिस्सा लिया।
मन्नारा को आखिरी बार 2024 में आई तेलुगु फिल्म ‘तिरगाबदरा सामी’ में देखा गया था, जिसमें उन्होंने राज तरुण और मालवी मल्होत्रा ने साथ स्क्रीन शेयर किया था। वहीं, अगर उनके वर्कफ्रंट की बात की जाए तो वह अब पंजाबी फिल्म ‘ओही चन्न ओही रतन’ में नजर आने वाली हैं।