Manmohan Singh Passes Away: देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का निधन हो गया है। उन्होंने 92 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है। बताया जा रहा है कि वो काफी वक्त से बीमार थे और उन्हें दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, जहां उन्होंने आखिरी सांस ली। मनमोहन सिंह के निधन की खबर सुनने के बाद हर कोई सदमे में आ गया है।

आम लोगों के साथ-साथ बॉलीवुड सेलेब्स ने भी उनके निधन पर दुख जताया है। सनी देओल, माधुरी दीक्षित, सनी देओल, कपिल शर्मा और रवि किशन समेत कई सेलेब्स ने ट्वीट कर पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि दी है।

Manmohan Singh Passes away: मनमोहन सिंह पर बनी थी ये बॉलीवुड फिल्म, अनुपम खेर ने निभाया था पूर्व प्रधानमंत्री का किरदार

सनी देओल ने किया ट्वीट

सनी देओल ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स (ट्विटर) पर ट्वीट करते हुए लिखा कि मैं डॉ. मनमोहन सिंह के निधन से बहुत दुखी हूं, वे एक दूरदर्शी नेता थे, जिन्होंने भारत के आर्थिक उदारीकरण को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनकी बुद्धिमत्ता, ईमानदारी और राष्ट्र के विकास में उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा। मेरी हार्दिक संवेदनाएं।

केआरके ने दी श्रद्धांजलि

मनमोहन सिंह के निधन पर केआरके ने भी उन्हें ट्वीट कर श्रद्धांजलि दी है। केआरके ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर लिखा कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन की खबर सुनकर बेहद दुख हुआ। मनमोहन सिंह भारत को बदलने वाले शख्स थे, वो इस दुनिया के आखिरी दिन तक याद रखे जाएंगे। रेस्ट इन पीस सर, लव यू।

कपिल ने शेयर की साथ में तस्वीर

कॉमेडियन कपिल शर्मा ने इमोशनल नोट शेयर करते हुए लिखा कि भारत ने आज अपने सबसे बेहतरीन नेताओं में से एक को खो दिया है। भारत के आर्थिक सुधारों के निर्माता और ईमानदारी और विनम्रता के प्रतीक डॉ. मनमोहन सिंह अपने पीछे प्रगति और उम्मीद की विरासत छोड़ गए हैं। उनकी बुद्धिमत्ता, समर्पण और दूरदर्शिता ने हमारे देश को बदल दिया। आपके योगदान को कभी नहीं भुलाया जाएगा। इस फोटो में वह उनके साथ बैठे हुए नजर आ रहे हैं।

संजय दत्त- माधुरी दीक्षित ने जताया दुख

बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर पूर्व पीएम की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि उनके योगदान को कभी भी नहीं भुलाया जा सकता। वहीं, माधुरी दीक्षित ने भी इंस्टाग्राम स्टोरी पर मनमोहन सिंह की तस्वीर शेयर करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी है।

इसके अलावा जेनेलिया, रितेश देशमुख, रणदीप हुड्डा, रवि किशन, निमृत कौर, दिशा पाटनी, पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा, दिलजीत दोसांझ और मलयालम एक्टर ममूटी समेत कई सेलेब्स ने ट्वीट करते हुए पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि दी है।

Salman Khan Net Worth: करोड़ों का प्रोडक्शन हाउस, प्राइवेट याच समेत इन कंपनियों के मालिक हैं ‘सिकंदर’, जानें कितनी है सलमान खान की नेट वर्थ