Locust Attack, Coronavirus: प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) की कजिन बहन और एक्ट्रेस मीरा चोपड़ा (Meera Chopra) ने अपने ट्विटर अकाउंट से एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में एक शख्स टिड्डियों को एक जाली में बंद किए हुए दिख रहा है। वीडियो में आगे ये शख्स उस जाली वाली थैली को खोल कर उसमें से एक टिड्डी निकालता है औऱ उसकी टांगे तोड़ कर खा जाता है। ये वीडियो एक्ट्रेस ने शेयर किया औऱ हैरानी जताई कि ‘अभी भी नहीं सुधरे।’
मीरा ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा-‘ये फॉर्वर्ड वीडियो मिला, ये सच है या नहीं पता नहीं। लोग क्या टिड्डियों को खा रहे हैं? क्या अब भी इन्हें सबक नहीं मिला? कोरोना वायरस हर तरफ फैल गया है, फिर भी? शॉकिंग।’ इस वीडियो को देख कर कई लोगों ने रिएक्ट किया। एक यूजर ने लिखा- ‘गलती से टिड्डी चीन पहुंच गयी थी।’ एक यूजर ने लिखा- ‘ये जेन्युअन वीडियो है। मैं मिडिल ईस्ट में रही हूं करीब 19 साल। मैं फैक्ट जानती हूं। कुछ वहां लोग हैं जो खाते हैं।’
तो किसी ने लिखा- ‘असल में ये लोग इंसान नहीं हैं। ये लोग एक तरह के वाइल्ड एनिमल्स हैं , जंगली जानवर। जो दूसरे जानवरों कीट पतंगों को खाते हैं। कर्म लौटकर आते हैं।’ तो किसी ने कहा- ‘अरे कहां से ले आई तुम ये ढूंढकर।’ तो किसी ने कहा- ‘अरे ये इंडिया नहीं , कुवैत है।’ एक अन्य यूजर ने लिखा- ये तो पुराना वीडियो है।
https://twitter.com/MeerraChopra/status/1265928153987526657
ऐसे में एक औऱ यूजर ने कहा- ‘हां ये पुराना वीडियो है, कोरोना वायरस की वजह से कोई नहीं खा रहा।’ वहीं एक अन्य यूजर ने कहा-‘खाते हैं पर ऐसे नहीं जैसे ये आदमी जिंदा ही खा रहा है। इसे कुक किया जाता है।’ तो कुछ लोग हैरानी जताते नजर आए। किसी ने लिखा- संसार में क्या क्या हो रहा है, तो किसी ने लिखा- ‘अरे पागल हैं क्या ये लोग।’
बताते चलें एक्ट्रेस मीरा चोपड़ा प्रियंका चोपड़ा की कजिन सिस्टर है। अभी तक मीरा भी कई बॉलीवुड फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। फिल्म 1920 लंदन और ऋचा चड्ढा की ‘सेक्शन 375’ में मीरा नजर आई थीं।

