Kumkum Bhagya, Tik-Tok: शो ‘कुमकुम भाग्य’ दर्शकों का फेवरेट शो है। तो वहीं कुमकुम भाग्य के कलाकार भी फैंस के बीच खूब फेमस हैं। इस शो के अभि-प्रज्ञा यानी शब्बीर और श्रीति झा को इंडियन टेलीविजन की बेस्ट जोड़ियों में से एक माना जाता है। ऐसे में फैंस इस जोड़ी के फैनपेज सोशल मीडिया पर बनाते दिखाई देते हैं। ऐसे में टिक टॉक पर भी कुमकुम भाग्य की इस सुपर जोड़ी का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में श्रीति झा और शब्बीर दिखाई दे रहे हैं।
दरअसल, ये वीडियो सीरियल का एक सीन है जो की काफी इमोशनल प्लस रोमांटिक भी है। फैंस इस वीडियो को देख कर आहें भर रहे हैं। वीडियो में अभि मायूस नजर आता है। बेंच पर बैठा अभि रोता दिखता है, तभी प्रज्ञा उसके पास आती है प्रज्ञा धीरे से उसकी तरफ हाथ बढ़ाती है। धैर्य बंधाते हुए जब प्रज्ञा अभि को चुप कराने की कोशिश करती है तभी अभि झटके से प्रज्ञा की कमर कस कर पकड़ लेता है और उससे चिपक कर रोने लगता है। इस वीडियो के बैकग्राउंड में काफी इमोशनल सॉन्ग सेट किया गया है। आप भी देखिए और फील लीजिए:-
इसके अलावा एक वीडियो और है जिसमें अभि प्रज्ञा काफी फनी एक्ट कर रहे हैं। वीडियो में प्रज्ञा नेशे में नजर आती है। तो वहीं अभि उसे संभालता दिखता है। प्रज्ञा नशे की हालत में स्कूटर चलाने की एक्टिंग करती दिखती है तो वहीं अभि भी उसके साथ होकर उसे संभालता दिखता है, देखें ये क्यूट वीडियो।
इन वीडियोज को देख कर अभि-प्रज्ञा के फैंस कह रहे हैं कि ये जोड़ी बेस्ट है। तो कोई कहता कि अभि-प्रज्ञा साथ में बहुत ही अच्छे लगते हैं। स्क्रीन पर कुमकुम भाग्य के एक्टर्स का जलवा दिखाई देता है। इस शो को इतना पसंद किया जाता है कि टीआरपी की लिस्ट में ये शो सबसे ज्यादा रेटिंग लेने वाले शोज में अपना नाम लिखवाता है।
(और ENTERTAINMENT NEWS पढ़ें)