कोरोनावायरस (Coronavirus) से जंग लड़ने की मुहिम में कुमार विश्वास ने भी हाथ बढ़ाते हुए पीएम राहत कोष में 5 लाख रुपए दान किए हैं। रकम का चेक ट्विटर पर साझा करते हुए कुमार विश्वास ने लिखा, ‘तन समर्पित, मन समर्पित और यह जीवन समर्पित/चाहता हूँ देश की धरती तुझे कुछ और भी दूं’ इन पंक्तियों के बाद कुमार ने लिखा, यह पांच लाख रुपए की छोटी सी प्रणाम राशि मेरी सांसों का आभार है उन योद्धाओं को जो अस्पतालों, सड़कों और कार्यालयों से युद्धरत हैं, इंसानियत के सबसे बड़े दुश्मन के ख़िलाफ़!
कुमार विश्वास द्वारा दान की गई इस राशि पर लोग कई तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ यूजर्स जहां उनकी दरियादिली को लेकर तारीफ कर रहे हैं तो कुछ उनको और बड़ा दिल करने की बात कह रहे हैं।
एक यूजर ने लिखा, ‘यह कोरोना पुरी दुनिया में कुछ भी करके आया हो, पराजित होकर भारत से जाना चाहिए। लाजवाब सरजी’। एक यूजर ने लिखा, ‘नई फॉर्च्यूनर चोरी होने के बाद ये पैसे कविराज ने नई गाड़ी लेने के लिए जोड़े थे…इसे कहते हैं सच्ची देशभक्ति।’
एक यूजर ने कुमार विश्वास को दिल बड़ा करने की बात कहते हुए लिखा, ‘कुछ तो दिल बड़ा करो कविराज। महफिलों में करोड़ो का टैक्स देने की। बड़ी-बड़ी बातें करके वाह वाही लूटने वाले। यहां भी थोड़ा दिल बड़ा करो। आपसे तो उम्मीद ज्यादा थी।’ एक और यूजर ने लिखा, ‘कुमार विश्वास जी यह चेक आपके अकाउंट में डेबिट हो जाए उसकी भी एक फोटो जरूर भेज देना।’ एक यूजर ने लिखा, ‘इससे ज्यादा तो आप एक रात के कार्यक्रम का लोगों से लेते हैं,लेकिन देश के इस दुःखद घड़ी में मदद के लिए सिर्फ इतना हीं? भगवान भला करे आपका’
“तन समर्पित, मन समर्पित और यह जीवन समर्पित
चाहता हूँ देश की धरती तुझे कुछ और भी दूँ”
यह पाँच लाख रुपए की छोटी सी प्रणाम राशि मेरी साँसों का आभार है उन योद्धाओं को जो अस्पतालों, सड़कों और कार्यालयों से युद्धरत हैं, इंसानियत के सबसे बड़े दुश्मन के ख़िलाफ़!#StayHomeStaySafe pic.twitter.com/gCv3SWSSFR— Dr Kumar Vishvas (@DrKumarVishwas) March 29, 2020
कवि सुनील जोगी ने भी दान की राशि
उधर, ‘मुश्किल है अपना मेल प्रिए’ जैसी कविता रचने वाले कवि सुनील जोगी ने भी पीएम राहत कोष में 11 लाख रुपए दी है। जोगी ने अपने ट्विटर हैंडल पर इसकी जानकारी देते हुए लिखा, ‘देश से जो पाया देश को लौटाया। शब्द साधना एवं काव्य वाचन के पारिश्रमिक के रूप में प्राप्त धनराशि का एक अंश पूरी श्रृद्धा और विनम्रता के साथ देश के नाम समर्पित।’
देश से जो पाया
देश को लौटाया –
शब्द साधना एवं काव्य वाचन के पारिश्रमिक के रूप में प्राप्त धनराशि का एक अंश पूरी श्रृद्धा और विनम्रता के साथ देश के नाम समर्पित – pic.twitter.com/HqjM6o6qUp— Dr. Sunil Jogi (@Kavidrsuniljogi) March 29, 2020
Coronavirus India LIVE: Follow Covid-19 Cases Latest Update in English Here
Coronavirus in India LIVE Updates: कोरोना से जुड़ी पल-पल की खबर इस लिंक पर क्लिक कर पढ़िए