कश्मीर में हुई बैंक मैनेजर की हत्या पर मशहूर कवि कुमार विश्वास ने नाराजगी जाहिर करते हुए ट्वीट किया है। कुमार ने एक कविता शेयर करते हुए उसकी कुछ पंक्तियां लिखी हैं। उन्होंने लिखा,”देश बनाएं या फिर अपने बेटों की लाशें ढोयें? इसी कश्मकश में हर जीती बाजी हारी जाती है! एक बात ये दिल्ली वाले आखिर किस दिन समझेंगे? कुत्ता पागल हो जाए तो गोली मारी जाती है!”
इसके पहले भी कुमार ने लिखा था,”कब तक मौन रहोगे विदुरो ?कब अपने लब खोलोगे ? जब सर ही कट जायेगा तो, किस मुहं से क्या बोलोगे? कुमार के इन दोनों ट्वीट में वो सरकार से सवाल कर रहे हैं।
तमाम यूजर्स ने भी कुमार की बात पर सहमति जताई है। दुर्गेश साहू ने लिखा,”कश्मीर फाइल्स का शोर मचाने वाले आज कश्मीर पर खामोश क्यों हैं?” एड्वोकेट रोशन राय ने लिखा,”पंजाब में कुछ हो तो देश मेरी चेतावनी याद रखे, भगवंत मान और केजरीवाल जिम्मेदार। कश्मीर में कुछ हो तो मोदी का नाम लेने की हिम्मत नहीं?
कपिल त्रिपाठी ने लिखा,”अगर देश से प्यार है, देशवासियों से प्यार है तो सड़क पर आंदोलन करना पड़ेगा। सरकार तब ही कुछ करेगी, अन्यथा ऐसे ही हम लोग ट्विटर और फेसबुक पर लिखते रहेंगे कुछ नहीं होने वाला।” प्रेम अहिर ने लिखा,”कुत्ता अगर एक पागल हो तो उसे गोली मार के खत्म किया जा सकता है। यहां तो रेबीज की बीमारी फैली है, एक को मरोगे इतने में दूसरा पागल हो जाएगा। साथ में इस बीमारी को जड़ से मिटाना पड़ेगा तब कुछ समाधान निकलेगा।”
शुभम त्यागी ने लिखा,”ना कबीर हारे, ना दिनकर हारे, ना हारे तुलसीदास, जितने चाहें तीर चला लो, ना हारेगा कुमार विश्वास।” रवि कालड़ा ने लिखा,”दिल्ली वाले दोनों ही देश को खोखला करने का काम कर रहे हैं, उसका क्या इलाज है?” सुशील अरोड़ा ने लिखा,”दिल्ली और पंजाब की जनता को AAP के तथाकथित फ्री के लालच में आने की सजा मिल रही है।”
कुलदीप सिंह ने लिखा,”और कश्मीर को? 20 दिन में 9 टारगेट किलिंग। कश्मीरी पंडित दोबारा कश्मीर छोड़ रहे हैं। अब इसका भी इतिहास लोग फिर फिल्म देखकर जानेंगे।” योगेश ने लिखा,”कुमार जी आप कश्मीर पंहुच कर एक आंदोलन खड़ा करो देश साथ देगा। सरकार को झुकना होगा। अब फायदा नुकसान देखने का वक्त नहीं है।