कमाल आर.खान यानी केआरके अक्सर ही अपने विवादित बयानों को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं। कुछ दिन पहले केआरके अपने कुछ विवादित ट्वीट को लेकर पहले हिरासत में लिए गए थे और बाद में शोषण के मामले में उनकी गिरफ्तारी हुई थी।
कुछ दिन जेल में रहने के बाद उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया है। जेल से आने के बाद से वो लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। केआरके ने हाल ही में एक ट्वीट किया है और बताया है कि उनकी गिरफ्तारी किसके कारण हुई थी।
केआरके ने बताया किसके कारण हुई थी गिरफ्तारी
दरअसल केआरके ने जेल से बाहर आते ही बदला लेने का ट्वीट किया था, लेकिन फिर उन्होंने उसे डिलीट कर दिया था। वहीं सोशल मीडिया पर खबरें थी कि कमाल आर. खान को शाहरुख खान, करण जौहर और अक्षय कुमार पर विवादित ट्वीट करने को लेकर गिरफ्तार किया गया है। लेकिन अब एक्टर ने खुद इसको लेकर ट्वीट करते हुए लिखा कि कई लोगों का कहना है कि मेरी गिरफ्तारी के पीछे करण जौहर का हाथ था। नहीं, ये सच नहीं है। करण, शाहरुख खान, आमिर खान, अजय देवगन और अक्षय कुमार आदि का मेरी गिरफ्तारी से कुछ लेना देना नहीं है।
कमाल आर. खान के ट्वीट पर लोगों की प्रतिक्रियाएं
केआरके के ट्वीट पर सोशल मीडिया यूजर्स अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। सिद्धार्थ सोनी नाम के यूजर ने लिखा कि चलो आप लोगों की दोस्ती तो हुई। अब पिक्चर्स हिट पर हिट होगीं।
बॉलीवुड के अच्छे दिन आ गए। एक यूदर ने लिखा भाई आप इतने सुधर कैसे गए। प्रज्ञा नाम की यूजर ने लिखा कि ये एक टीआरपी स्टंट था। एक यूजर ने लिखा तो फिर क्या आपकी देशद्रोही देखकर पुलिस ने आपको गिरफ्तार किया था।
केआरके ने मीडिया को लेकर कही थी यह बात
हाल ही में कमाल ने ट्वीट करते हुए लिखा था कि मीडिया नई कहानियां बना रहा है। मैं वापस लौट आया हूं और सुरक्षित अपने घर पर हूं। मुझे किसी से कोई बदला लेने की जरूरत नहीं है। मेरे साथ जो भी बुरी चीजें हुईं मैंने उसे भूला दिया। मैं मानता हूं कि यह मेरी किस्मत में लिखा था। इसी के साथ केआरके ने एक और ट्वीट करते हुए दावा किया था कि जेल में 10 दिन उन्होंने सिर्फ पानी पी कर गुजारे। इसलिए उनका 10 किलो वजन कम हो गया है।
क्यों हुई थी केआरके की गिरफ्तारी
बता दें कि कमाल आर. खान ने साल 2020 में दिवंगत एक्टर इरफान खान और ऋषि कपूर पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इस मामले में उन्हें एयरपोर्ट से ही गिरफ्तार कर लिया गया था। इसके अलावा उनकी फिटनेस ट्रेनर ने उन पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया था।