फिल्म इंडस्ट्री में एक्टर बनकर कुछ खास ना कर पाने वाले फिल्म क्रिटक्स बने कमाल आर खान आए दिन कुछ ना कुछ ऐसा बयान देते हैं, जिससे वो सुर्खियों में रहते हैं। उन्होंने आज तक किसी भी बॉलीवुड फिल्म का पॉजिटिव रिव्यू नहीं दिया है। यहां तक कि पीएम मोदी से लेकर बॉलीवुड के बडे़-बड़े स्टार्स के बारे में कुछ ना कुछ अनाप शनाप बोलकर सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। इसी क्रम में एक बार फिर केआरके ने अक्षय कुमार पर निशाना साधा है।
भाषा विवाद पर अक्षय कुमार ने दी थी प्रतिक्रिया: अक्षय कुमार इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म पृथ्वीराज को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में अपनी फिल्म के प्रमोशन के दौरान एक्टर ने साउथ वर्सेज बॉलीवुड पर बयान देते हुए कहा था, ”देश को बांटों मत, यहां आप साउथ इंडिया या नॉर्थ इंडिया या बॉलीवुड मत कहो, आजादी के वक्त भी यही हुआ था। ब्रिटिशर्स ने भी यही किया था। उन्होंने भारत को ईस्ट इंडिया, साउथ इंडिया, नॉर्थ इंडिया में बांटा था।
अक्षय कुमार ने आगे कहा था, ”मुझे फर्क नहीं पड़ता है कि वो लोग क्या कहते हैं। मैं यह देखता हूं कि मेरी सोच क्या है और मेरे एक्शन क्या हैं। मैं इंडस्ट्री के लिए क्या कर सकता हूं। यह नजरिए की बात होती है। आप यह सोचो कि अपने देश के लिए आप क्या कर सकते हो और देश को क्या दे सकते हो।”
केआरके ने साधा अक्षय कुमार पर निशाना: अभिनेता अक्षय कुमार की इस प्रतिक्रिया पर केआरके ने निशाना साधते हुए ट्वीट किया है। केआरके लिखते हैं, ” भाई अक्षय कुमार आप पिछले 8 साल से भारतीयों को धर्म के नाम पर बांट रहे हैं, तो अब यह ज्ञान क्यों?
आमिर खान पर भी कसा तंज: केआरके ने अक्षय कुमार पर निशाना साधने के बाद आमिर खान पर भी तंज कसा है केआरके ने लिखा, मुझे परवाह नहीं है कि आमिर खान जिनको भारत में डर लगता है, उनकी फिल्म का ट्रेलर कब लॉन्च होगा। उन्हें अपनी फिल्म भारत में नहीं बल्कि तुर्की और अफगानिस्तान में रिलीज करनी चाहिए। क्योकि यह एक दिन भारत में निश्चित रूप से विपत्ति बन जाएगा।
केआर ने दी आमिर की फिल्म ना देखने की सलाह: इसी के साथ केआरके ने एक और ट्वीट किया जिसमें वह आमिर की फिल्म लाल सिंह चड्ढा को लेकर लिखते हैं, आमिर खान भारत में असुरक्षित महसूस करते हैं और तुर्की में सुरक्षित महसूस करते हैं। करीना कपूर ने कहा कि अगर वह नेपो किड हैं तो लोगों को उनकी फिल्में नहीं देखनी चाहिए। वह किसी को जबरदस्ती नहीं करती। तो क्या आप #LaalSinghChaddha का बहिष्कार करेंगे?
केआरके के ट्वीट पर लोगों ने दी प्रतिक्रिया: केआरके के ट्वीट पर यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं एक यूजर लिखते हैं, ”इस फिल्म को फ्लॉप करवाने के लिए कितने पैंसे मिले हैं।” तो वहीं एक अन्य यूजर लिखते हैं, ”आप दुबई में रहते हैं और बात भारत की करते हैं तो हमें आपका बहिष्कार कर देना चाहिए।”