फिल्म करण अर्जुन अपने दौर की काफी पॉपुलर फिल्म रही थी। इस फिल्म में सलमान खान और शाहरुख खान मेन लीड में नजर आए थे और इन दोनों के किरदार को लोगों ने काफी ज्यादा पसंद किया था। हालांकि इस फिल्म में कई और किरदार थे लेकिन जिसको लोगों ने खूब ज्यादा पसंद किया था और वह किरदार था मुंशी जी का।

Continue reading this story with Jansatta premium subscription
Already a subscriber? Sign in करें

इस फिल्म में मुंशी जी के किरदार में अभिनेता अशोक सराफ नजर आए थे। बॉलीवुड के साथ-साथ मराठी फ़िल्म इंडस्ट्री में भी अपनी दमदार कॉमेडी और बेहतरीन एक्टिंग से लाखों लोगों के दिलों पर राज करने वाले अभिनेता अशोक सराफ़ (Ashok Saraf) आज लाईमलाईट से भी काफ़ी दूर हो गये हैं।

कौन हैं अशोक सराफ: अशोक सराफ का जन्म 4 जून, 1947 को मुंबई में हुआ था। मुम्बई में उनके पिता का इंपोर्ट-एक्सपोर्ट का बिजनेस हुआ करता था। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा मुंबई के डीजीटी स्कूल से पूरी की है। अशोक के पिता चाहते थे कि बेटा पढ़ाई लिखाई के बाद एक अच्छी नौकरी हासिल करे, लेकिन अशोक को बचपन से ही अभिनय का शौक था। इसीलिए कॉलेज की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने ‘थिएटर’ जॉइन कर लिया था। इस दौरान उन्होंने कई नाटकों में काम किया।

कैसा था फिल्मी करियर: अशोक सराफ बॉलीवुड की कई फिल्मों में अलग-अलग किरदार निभाए। बॉलीवुड के अलावा उन्होंने मराठी फिल्मों और टीवी शोज में भी काम किया है। अशोक सराफ ने करन अर्जुन’, ‘कोयला’, ‘गुप्त’, ‘यस बॉस’, ‘बंधन’, ‘प्यार किया तो डरना क्या’, ‘बेटी नंबर 1’, ‘ज़ोरों का गुलाम’, ‘जोड़ी नंबर 1’ और ‘सिंघम’ समेत 70 से अधिक फ़िल्मों में अपनी शानदार कॉमेडी का तड़का लगाया है।

अब कहां हैं और क्या कर रहे हैं अशोक सराफ: अशोक जी की आखिरी फिल्म सिंघम की थी, उस फिल्म में यह अजय देवगन के साथ हेड कॉन्स्टेबल प्रभु सावलकर के किरदार में नजर आए थे। यह फिल्म 2011 में रिलीज हुई थी। इसके बाद 2020 में एक मराठी फिल्म ‘प्रभास’ में यह नजर आ चुके हैं, हालांकि अब एक्टर फिल्मी दुनिया से दूरी बना चुके हैं, और अपने परिवार के साथ सुखमय जीवन बिता रहे हैं।

Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा मनोरंजन समाचार (Entertainment News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
First published on: 21-05-2022 at 13:50 IST