खेसारी लाल यादव, भोजपुरी के जाने-माने सितारों में से एक हैं। उन्हें इंडस्ट्री का ट्रेंडिंग स्टार कहा जाता है। वो अपनी फिटनेस, एक्टिंग और गायिकी के साथ ही बेबाकी के लिए भी जाने जाते हैं। अभिनेता अक्सर किसी ना किसी वजह से लाइमलाइट में आ ही जाते हैं। उनका विवादों से पुराना नाता रहा है। फिर चाहे वो पवन सिंह के साथ रहा हो या फिर एक्स गर्लफ्रेंड काजल राघवानी के साथ। काजल के साथ खेसारी का रिश्ता और ब्रेकअप जगजाहिर है। इनके रिश्ते का अंत बुरे मोड़ पर हुआ। एक्ट्रेस ने उन पर कई गंभीर आरोप लगाए। ऐसे में अब खेसारी ने एक बार फिर काजल को लेकर दिए बयान की वजह से सुर्खियों में हैं। उन्होंने एक्ट्रेस को पहचानने से ही इनकार कर दिया। चलिए बताते हैं अभिनेता ने क्या कुछ कहा।

दरअसल, खेसारी लाल यादव हाल ही में किसी स्टेज शो के लिए गए थे, जिसकी एक वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इसमें देखने के लिए मिल रहा है कि वो अपनी और काजल राघवानी की फिल्म ‘बलम जी लव यू’ की बात करते हैं और फिर जब एक्ट्रेस के नाम का जिक्र ऑडियंस से कोई करता है तो वो उन्हें पहचानने से इनकार कर देते हैं। इसके बाद अपनी एक्स को लेकर बड़ा बयान दे देते हैं। वहीं, वो ये भी कहते हैं कि मर्दों को प्यार नहीं होता है।

खेसारी लाल अपने स्टेज शो में कहते हैं, ‘मेरी एक फिल्म आई थी बलम जी लव यू। उसमें जो हीरोइन थी।’ फिर सामने से कोई काजल राघवानी का नाम लेता है तो वो कहते हैं, ‘ई कौन है? नहीं जानता। बेटा जो लुप्त हो जाए उनका नाम नहीं लेते। जो दिल, दिमाग और समाज से निकल जाए ना वो जिंदे नहीं होते। उसमें (बलम जी लव यू) एक गाना था कि हर लड़की जो प्यार को सीरियस ना लेती है 100 में से 90 धोखा देती है।’

हजारों लड़कियां खेसारी पर मरती हैं- खेसारी लाल

खेसारी आगे कहते हैं, ‘इस दुनिया में एक चीज हमेशा ध्यान रखिए। हम मर्दों को प्यार नहीं होता। हम मर्दों को आदत लगती है। प्यार किसी से भी हो सकता है। लेकिन आदत हर चीज की नहीं लगती है तो आदत बुरी होती है। प्यार तो आपको दुनिया में हर जगह मिलेगा। खेसारी को प्यार की कमी है? हजारों लड़कियां खेसारी पर मरती हैं, हजारों लड़के खेसारी पर मरते हैं, हजारों परिवार खेसारी पर मरता है। मगर खेसारी को किसी की आदत लग जाती है तो वो हजारों परिवार को भूल जाता है। पर वो आदत ही बुरी है।’

काजल राघवानी ने खेसारी पर लगाए थे गंभीर आरोप

मालूम हो कि काजल राघवानी ने खेसारी लाल पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। साथ ही अपने रिश्ते को लेकर कई बड़े खुलासे भी किए थे और कहा था कि खेसारी अपने फोन में लड़कियों की न्यूड फोटोज रखते हैं। इतना ही नहीं, एक्ट्रेस ने दावा किया था कि ट्रेंडिंग स्टार ने उनसे दो साल में शादी और पहली पत्नी चंदा देवी को तलाक देने का वादा किया था लेकिन, उन्होंने सिर्फ उनसे झूठ बोला था। काजल ने ये भी दावा किया था कि वो उनके साथ 5 सालों तक रिलेशनशिप में रही थीं। हालांकि, बाद में खेसारी ने इन सब बातों से इनकार किया था और उन पर गुस्सा निकाला था।

Bhojpuri Adda: ‘मैं ऐश्वर्या को भी शादी का वादा ना करूं, इनकी कोई औकात नहीं’, काजल राघवानी पर खेसारी लाल यादव का पलटवार